फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut news: Baby Rani Maurya, former governor of Uttarakhand, said - educate daughters and move forward

मेरठ: उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बोलीं-बेटियों को पढ़ाकर आगे बढ़ाओ, भाजपा को लेकर कही ये बड़ी बात

Tue, 19 Oct 2021 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Oct 2021 05:36 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की तरफ से भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। 19 जिलों से कार्यक्रम में कार्यकर्ता आए। पुर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बोली जाति प्रथा खत्म करके विकास की तरफ बढ़ना है अनिवार्य।

विज्ञापन
Meerut news:  Baby Rani Maurya, former governor of Uttarakhand, said - educate daughters and move forward
उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य मंगलवार को मेरठ पहुंचीं। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उनहोंने कहा कि ऐसी पुण्य भूमि को नमन, जहां पर 1857 की क्रांति में मातादीन वाल्मीकि ने क्रांति की शुरुआत की थी। उन्होंने वाल्मीकि जयंती की बधाई देते हुए कहा कि वाल्मीकि जी ने रामायण के जरिए जाति प्रथा खत्म करने की पहल की थी। उन्होंने कहा कि जाति प्रथा को खत्म करें, विकास की तरफ बढ़ें।

विज्ञापन


भाजपा की तारीफ में पढे कसीदे
बेबी रानी मौर्य ने कहा कि अगर बाबा साहेब ने संविधान नही लिखा होता तो रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति नहीं होते, मैं राज्यपाल नहीं बनती। अगर संविधान नहीं बनता तो हमें ये पद नहीं मिलते। भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां महिलाओं को सम्मान मिलता है। मुझे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर  पूरे अनुसूचित जाति समाज को सम्मान दिया। भाजपा में अगर आप ईमानदारी से कार्य करते हैं तो आप प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, सांसद सब बन सकते हैं। भाजपा से अनुसूचित समाज को जुड़कर रहना है। यही ऐसी पार्टी है जो देश हित मे काम करती है। आप गरीबों दीन दुखियों की मदद करो, आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। 
विज्ञापन


यह भी पढें :मेरठ: पालतु कुत्ते के पैर पर चढ़ा ई-रिक्शा का पहिया, जमकर मारपीट पथराव फायरिंग, तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बेटियों को पढ़ाओ और बढाओ 
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कहा कि आज बालिकाओं की बीए तक की पढ़ाई निशुल्क है। जो कॉलेज फीस ले रहें हैं, उनके बारे में यहां के सांसद विधायकों को बताएं। बेटियों को आगे बढ़ाओ, पढ़ाओ। घर का काम तो वो मां के साथ सीख लेती हैं। बेटियों को पढ़ाओ, डॉक्टर, इंजीनियर बनाओ। राजनीति में जाती हैं तो जाने दो। मैं अगर पढ़ाई नहीं करती तो राज्यपाल नहीं बनती। मोदी जी की योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ने बहुत बेटियों को सफलता दिलाई है।


उन्होंने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि गावों में आज सूरत बदल गयी है। आज 1 करोड़ 30 लाख घरों में सिलेंडर हैं। उन्होंने आदर्श विवाह योजना के बारे में कार्यकर्ताओ से कहा कि ज्यादा से ज्यादा बेटियों को इस योजना से जोड़ें। 2022 में पार्टी के कंधे से कंधा मिलाकर चलो। हम कोई भी हों हम सब हिन्दू हैं, ये ध्यान रखो।

कहा कि आज मोदी जी के कारण अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। योगी जी ने प्रदेश की सूरत बदल दी है। गुंडे, माफिया जेल में हैं। बहन बेटियां सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री की योजना से ही आज हर घर में शौचालय है। अगर किसी गरीब को न्याय नही मिलता है तो मुझे पत्र भेजो। भाजपा ने मुझे दलित होते हुए इतना सम्मान दिया। ये पूरे दलित समाज का सम्मान है।उन्होंने आज भाजपा जॉइन करने वालों को कहा कि जो भाई भटक गए थे, उनको आज बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed