फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three injured in firing after E-rickshaw wheel mounted on pet dogs foot in Meerut

मेरठ: पालतु कुत्ते के पैर पर चढ़ा ई-रिक्शा का पहिया, जमकर मारपीट पथराव फायरिंग, तीन घायल

Tue, 19 Oct 2021 04:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Oct 2021 04:11 PM IST
सार

लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के अहमद नगर में मंगलवार का रिक्शा का पहिया गली में बैठे पालतू कुत्ते के पैर पर चढ़ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों मे मारपीट, पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Three injured in firing after E-rickshaw wheel mounted on pet dogs foot in Meerut
meerut news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मंगलवार को मामूली बात पर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग भी हुई। मारपीट, पथराव और फायरिंग में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के अहमद नगर में मंगलवार का रिक्शा का पहिया गली में बैठे पालतू कुत्ते के पैर पर चढ़ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों मे मारपीट, पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए, जबकि एक के सिर में चोट आई है। तीनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिशन 2022: कादिर राणा के बाद सपा का दामन थाम सकते हैं शाहिद अखलाक, अखिलेश यादव से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासी शमशाद रिक्शा चलाता है। मंगलवार सुबह वह जा रहा था, इसी दौरान गली में एक पालतू कुत्ता बैठा हुआ था। इस दौरान पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। मोहल्ले के ही हाशिम ने शमशाद को टोक दिया, जिस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। 

कई राउंड फायरिंग
देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट पथराव कई राउंड फायरिंग भी हुई। जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां से जा रहे श्यामनगर निवासी सरफुद्दीन की जांघ में गोली लगी और शमशाद के भी पैर में गोली लग गई थी। साथ ही शमशाद का भांजा सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए एक आरोपियो को हिरासत में ले लिया। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि मामूली विवाद पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए एक युवक हिरासत में है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed