फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Asaduddin Owaisi targeted the Yogi government in the Zubair murder case and said that the accused have not been arrested by police

मेरठ: जुबैर हत्याकांड पर बोले ओवैसी- ठोक दो बाबा की पुलिस ने कातिलों को नहीं किया गिरफ्तार

Sun, 24 Oct 2021 01:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 24 Oct 2021 01:20 AM IST
सार

मेरठ पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने जुबैर के परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने योगी सरकार की पुलिस पर जमकर निशाना साथा। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि अभी तक आरोपी गिरफ्तार क्यों नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
Meerut News: Asaduddin Owaisi targeted the Yogi government in the Zubair murder case and said that the accused have not been arrested by police
मंच से बोलते असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को मेरठ में नगर निगम में पार्षद रहे जुबैर के परिजनों को सांत्वना देने के लिए ढबाई नगर पहुंचे। ओवैसी ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ठोक दो बाबा की पुलिस जुबैर के कातिलों को गिरफ्तार नहीं करेगी। 

विज्ञापन


शहर में 28 अगस्त को दिनदहाड़े पार्षद जुबैर का कत्ल हुआ था। जुबैर की पत्नी ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए धरना भी दिया था। किठौर में जनसभा से पहले ओवैसी जुबैर के घर पहुंचे। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर भी जुबैर के परिजनों से मुलाकात की तस्वीर साझा की। 
विज्ञापन


इसके बाद किठौर में ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव का वोटर मोदी की गोद में बैठकर चाय पी रहा है। अखिलेश के घर नारेबाजी नहीं होती, हमारे घरों पर होती है। अखिलेश जेल नहीं जाएंगे वहां भी हमें ही जाना होगा। अखिलेश तो यादव युवाओं को ग्रेजुएट बना देंगे, लेकिन हमारे बच्चे नहीं होंगे। ओवैसी ने कहा मैं मजलिस के लिए वोट की भीख मांगने आया हूं। प्रदेश में 19 प्रतिशत मुसलमान हैं, एकजुट हो गए तो तुम्हारे बिना प्रदेश में एक भी फैसला लेना मुमकिन नहीं होगा। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, उनका बेटा मोहम्मद अली, नगर अध्यक्ष नौशाद कुरैशी, तसलीम फौजी, नवेद गाजी, इफ्तकार, हम्माद आजम, असजद हयाती, फहीम एडवोकेट, हाजी नौशाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील

मुनकाद के करीबी नौफिल रूमानी पार्टी में शामिल
औवेसी की सभा में शनिवार को सपा बसपा और कांग्रेस के दर्जनो समर्थक पार्टी छोडकर एआईएमआईएम में शामिल हुए। इसमें सबसे करीबी बसपा सांसद मुनकाद अली के करीबी रहे नौफिल रूमानी का नाम भी है। इसके अलावा अन्य जिलो से सपा, बसपा और भीम आर्मी के समर्थको ने औवेसी की पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed