फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Antigen test for covid 19 will be started in many cities including Meerut and corona report will come in 15 minutes

अब नहीं करना होगा इंतजार... सिर्फ 15 मिनट में आएगी कोरोना की रिपोर्ट, टेस्ट की कीमत भी रहेगी कम

Fri, 19 Jun 2020 12:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jun 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Antigen test for covid 19 will be started in many cities including Meerut and corona report will come in 15 minutes
कोरोना टेस्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

कोरोना संक्रमण का जल्द पता लगाने के लिए अगले तीन-चार दिनों में मेरठ सहित कई शहरों में एंटीजन टेस्ट शुरू किया जा रहा है, जिसमें 15 मिनट में रिपोर्ट मिल जाएगी। इस टेस्ट की कीमत 450 तय की गई है। यह किट खासकर मेरठ सहित अन्य हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन में भी भेजी जाएंगी। कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार की पहल पर एनसीआर में कार्ययोजना बनाई जा रही है। यह बातें बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहीं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश व हरियाणा के एनसीआर के जिलों के अधिकारियों व दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित कोरोना समीक्षा बैठक में गृह मंत्री ने कहा कि उनके जिलों में कितने अस्पताल हैं, उनमें कितने बेड हैं, कितने खाली हैं आदि बिंदुओं पर अपनी आख्या शुक्रवार दोपहर तक इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को भेजें। अभियान चलाकर टेस्टिंग बढ़ाएं। कोरोना पॉजिटिव केसों में मरीज के संपर्क में आए व्यक्तियों को आइसोलेट कराएं। मृत्यु दर के कारणों को जानते हुए उसे कम करने की रणनीति बनाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने आईसीएमआर के निदेशक को निर्देशित किया कि वह एनसीआर क्षेत्र के जिलों के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें किट उपलब्ध कराएं। राज्यों से प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित कराए। वहीं, कोरोना की जांच के लिए मरीज को अपनी आईडी की छाया प्रति देना अनिवार्य होगा। विशेषकर प्राईवेट लैब में यह जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुझे कोरोना है... कोई भी छूना मत, बेबस नजर आए पुलिस अफसर, जमकर ड्रामा, देखें तस्वीरें

यूपी के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 16 हजार टेस्ट प्रतिदिन कराने की क्षमता है। जिसको आगामी तीन दिनों में 20 हजार टेस्ट प्रतिदिन और 30 जून तक 25 हजार टेस्ट प्रतिदिन तक करा दिया जाएगा। इमरजेंसी मरीज की टेस्टिंग के लिए मशीन सभी जिलों में उपलब्ध करा दी गयी हैं। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के 5600 धनात्मक मरीज है। एक लाख एक हजार आईसोलेशन बेड की व्यवस्था है, जिसे 30 जून तक डेढ़ लाख बेड तक कर दिया जाएगा। स्वस्थ होकर घर पहुंचे कोरोना के मरीजों और कोरोना से मरने वाले मरीजों के परिजनों से सीएम हेल्पलाइन से कॉल कर फीडबैक लिया जा रहा है, जिसके कारण अब शिकायतों की संख्या काफी कम हो गई है। 

यह भी पढ़ें: बॉर्डर पर बढ़ता रहा तनाव, यहां धड़कता रहा दिल, शहादत की खबर मिलते ही बेसुध हुई पत्नी, तस्वीरें

उधर, मंडलायुक्त मेरठ अनीता सी. मेश्राम ने अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा शवों के अंतिम संस्कार के लिए जो प्रोटोकाल बनाया गया है, उसका पालन कराने के साथ ही सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन होना चाहिए। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी, सीएमओ डॉ. राजकुमार आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed