फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: 91 new corona patients has been found in six district of West Uttar Pradesh

पश्चिमी यूपी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में मिले 91 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Thu, 25 Mar 2021 11:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Mar 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: 91 new corona patients has been found in six district of West Uttar Pradesh
मेरठ में कोरोना वायरस।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। पिछले तीन-चार दिनों से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को मेरठ में कोरोना के 38 नए मामले मिले। नए संक्रमितों में राज्यसभा की सदस्य कांता कर्दम भी हैं। वहीं एक दिन में इतने मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


वहीं सहारनपुर में 20 और मुजफ्फरनगर में 21 संक्रमित मिले हैं। बिजनौर में पांच, बागपत में चार और शामली में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेरठ में एक ही परिवार के 11 लोग चपेट में आए हैं। 
विज्ञापन


मेरठ में कोरोना के मरीज मिलने की रफ्तार और तेज हो गई है। बुधवार को राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम समेत 38 नए मरीज मिले। रिपोर्ट में 28 मरीजों का जिक्र है, जबकि 10 अन्य मरीजों की शाम को पुष्टि हुई है, जो सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह सभी कैलाशपुरी के रहने वाले हैं। एक ही परिवार के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांता कर्दम की बेटा और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। कांता कर्दम का कहना है कि सुबह खाने में स्वाद नहीं आ रहा था, जिसके बाद उन्होंने अपनी और परिवारवालों की जांच कराई थी। इनका परिवार शास्त्री नगर में रहता है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का एक साल: अजीब सी थी दहशत... खाने तक के पड़ गए थे लाले, दर्द भरी है पूरी कहानी, देखें तस्वीरें

पिछले एक सप्ताह में सवा सौ से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं, जबकि फरवरी में इतने मरीज नहीं मिले थे। बुधवार को 4289 सैंपलों की जांच की गई। इनमें स्टूडेंट्स, घरेलू महिलाएं, सैनिक, अधिवक्ता, स्वास्थ्य कर्मी और नौकरीपेशा शामिल हैं। ये मरीज मवाना रोड, समोली, शास्त्री नगर, अशोक नगर, कंकरखेड़ा, गोविंदपुरी, फाजलपुर, पुलिस लाइन, प्रीत विहार, पांडव नगर और कैलाशपुरी के रहने वाले हैं। 16 नए केस हैं और 12 पुराने मरीजों के संपर्क वाला है। ये मरीज के हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed