फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: neurophysician Dr. Bhupendra Chaudhary deat, had received the honorary degree of Doctorate of Science

Meerut: न्यूरो फिजिशियन डॉ. भूपेन्द्र चौधरी के निधन से शोक, डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मिली थी मानद उपाधि

Sat, 29 Jul 2023 05:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Jul 2023 05:18 PM IST
सार

मेरठ के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर भूपेन्द्र चौधरी का 55 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। उन्हें डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका था। उनके निधन के बाद से शहर भर के चिकित्सकों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Meerut: neurophysician Dr. Bhupendra Chaudhary deat, had received the honorary degree of Doctorate of Science
डॉ. भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉ. भूपेंद्र चौधरी का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर भूपेन्द्र चौधरी (55) गढ़ रोड स्थित भटीपुरा गांव के रहने वाले थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मध्यप्रदेश में हुई। 10 और 12 मेरठ में यूपी बोर्ड से डीएवी इंटर कॉलेज से की। 10वीं में स्कूल टॉप करने पर 40 रुपये प्रतिमाह वजीफा मिला। इंटर में जिले में 5वां नंबर रहा।

विज्ञापन


उन्होंने एमबीबीएस और एमडी एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज से और डीएम बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी वाराणसी से की। एमबीबीएस में गोल्ड मेडल मिला। एक साल दिल्ली अपोलो में प्रैक्टिस की। अप्रैल 1999 में अपना क्लीनिक शुरू किया। इन्हें 2015 में अमेरिका अकादमी से फैलोशिप मिली थी।

विज्ञापन

इनका जन्म 1968 में उज्जैन के मण्डलेष्वर में हुआ था। पिता पुलिस में थे, जिनकी मौत के समय वह 14 साल के थे। जब इनकी माता का निधन हुआ तो 25 साल के थे। इनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी लीना जनरल फिजिशियन हैं। बेटा एमबीबीएस कर चुका है और बेटी एमबीबीएस कर रही है।

आज वह अपने क्लीनिक से ठीक-ठाक स्थिति में घर पहुंचे। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया। आनन-फानन में उन्हें जसवंत राय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत से चिकित्सकों में शोक की लहर है। घर पर चिकित्सकों का तांता लग गया।

भूपेंद्र चौधरी लंबे समय तक पल्स पोलियो अभियान से जुड़े रहे थे। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने उन्हें डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed