फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Nauchandi fair is falling prey to chaos, budget 45 lakhs, no food and water for children, zero spectat

Meerut: अव्यवस्था की भेंट चढ़ रहा नाैचंदी मेला, बजट 45 लाख, बच्चों को खाना न पानी, कार्यक्रमों में दर्शक शून्य

Sat, 13 Jul 2024 02:54 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jul 2024 02:54 PM IST
सार

मेरठ के नौचंदी मेले में 16 दिन से कार्यक्रम चल रहे हैं। यहां पटेल मंडप में कार्यक्रमों के लिए भारी बजट रखा गया है, लेकिन व्यवस्थाएं नदारद हैं।  

विज्ञापन
Meerut: Nauchandi fair is falling prey to chaos, budget 45 lakhs, no food and water for children, zero spectat
कार्यक्रमों में बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के नौचंदी मेले के पटेल मंडप में चल रहे कार्यक्रम अव्यवस्था की भेंट चढ़ रहे हैं। कार्यक्रमों के लिए प्रशासन ने 45 लाख का बजट बनाया है, लेकिन प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को खाना तो दूर पीने के लिए पानी तक नहीं मिल रहा।

विज्ञापन


16 दिन से कार्यक्रम चल रहे हैं और आयोजन समिति के पास कार्यक्रम की जानकारी तक नहीं है। रात में तो कुछ दर्शक कार्यक्रम देखने आ भी जाते हैं, लेकिन दिन में सन्नाटा ही पसरा रहता है। खाली कुर्सियों क आगे बच्चे प्रस्तुति देकर चले जाते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज और इस्माईल गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चे पटेल मंडप में भूखे-प्यासे रहे। कमेटी के सदस्य सरबजीत कपूर और संजय शर्मा ने बताया कि न तो उनके पास पैसा है और न ही कोई जानकारी। इस कारण वह बच्चों को अपनी ओर से कोई सुविधा नहीं दे पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल मंंडप में होने वाले कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले नरेंद्र राष्ट्रवादी ने बताया कि मेला शुरू हुए 16 दिन बीत चुके हैं। हाथरस में अभी बड़ी दुर्घटना हुई है। इसके बाद भी नौचंदी में आग बुझाने के लिए कोई उपकरण नहीं है।

वेंटिलेशन की भी कोई सुविधा नहीं है। न अतिथि कैंप बनाया गया और न ही प्रशासनिक कैंप बनाया गया। पटेल मंडप के बाहर भी सफाई न होने के कारण गंदगी है। फायर कैंप में भी बैठने की व्यवस्था नहीं की गई है।

नौचंदी में सफाई न होने का विरोध
शुक्रवार को वक्फ कमेटी की बैठक इकबाल अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुफ्ती मोहम्मद अशरफ ने कहा कि मेला परिसर में सफाई नहीं हो रही है। कीटनाशक भी नहीं डाले जा रहे हैं। 17 जुलाई को कांफ्रेंस करबला का पैगाम इंसानियत के नाम होना है। 19 जुलाई को कव्वाली मुकाबला होना है।

नौचंदी मेला में नहीं हुई सीरत कांफ्रेंस
मेला नौचंदी सदस्य वसीम राहुल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है। आरोप लगाया कि नौचंदी मेला में तमाम कार्यक्रम होने के बाद भी सीरत कांफ्रेंस नहीं हुई है। तय तिथि पर कांफ्रेंस कैंसल कर दी गई।

आरोप है कि भुगतान देने की तैयारी की जा रही है। आरोप लगाया कि ठेकेदारों को 20 लाख की रसीद देकर 80 लाख तक रसीद ली गई। मेले में समिति सदस्यों को आय व्यय का आज तक बजट नहीं दिया गया। व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है।

शिकायत मिलेगी तो जांच कराएंगे
पटेल मंडप के कार्यक्रमों के लिए करीब 45 लाख रुपये का बजट बनाया गया है। आयोजकों द्वारा सुविधा दी जा रही है। इस मामले में अगर कोई शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। - दीपक मीणा, डीएम

मेले में सभी व्यवस्था हैं दुरुस्त
नौचंदी मेले में सभी व्यवस्था दुरुस्त हैं। किसी भी तरह की कोई असुविधा नहीं है। सदस्यों के द्वारा गलत जानकारी दी जा रही है। उनके द्वारा हस्ताक्षर की गई लिस्ट ही जिलाधिकारी को सौंपी गई है। - ममता मालवीय, नोडल अधिकारी नौचंदी मेला एवं अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed