फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Muslims will not find a better friend than Hindu and a better leader than Modi

Meerut: मुस्लिमों को हिंदू से अच्छा दोस्त और मोदी से अच्छा नेता नहीं मिलेगा, बीजेपी के बड़े नेता ने दिया बयान

Fri, 25 Jul 2025 10:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 25 Jul 2025 10:13 PM IST
सार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में ‘कलाम को सलाम’ कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम रहे। कार्यक्रम संयोजक भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली रहे। 

विज्ञापन
Meerut: Muslims will not find a better friend than Hindu and a better leader than Modi
मेरठ पहुंचे शाहनवाज हुसैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पहलगाम में धर्म व कलमा पूछकर लोगों को मारा गया। यह कायरता हिंदू-मुस्लिम को धर्म के नाम पर लड़ाने की आईएसआई की साजिश थी। वह यहां के बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को सैल्यूट करते हैं कि जिन्होंने आईएसआई के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इसके बाद देश की आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर करके पाकिस्तान के आतंकी अड्डे उड़ा दिया। अजहर मसूद का मरकज ही उड़ा दिया। उस दिन लोगों ने कलाम को याद किया। इसलिए कलाम को सलाम है।
विज्ञापन

 

Meerut: Muslims will not find a better friend than Hindu and a better leader than Modi
सीसीएसयू में आयोजित कार्यक्रम में बोलते अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली। - फोटो : अमर उजाला
मुसलमानों को भारत से अच्छा देश, हिंदू से अच्छा दोस्त और मोदी से अच्छा नेता नहीं मिलेगा। भारत पूरी दुनिया में सबसे अच्छी जगह है। भारत में मुसलमानों को जितना हक मिला हुआ है, उतना कहीं नहीं है। संविधान ने बराबरी का दर्जा दिया है। केंद्र सरकार की योजनाओं का बिना भेदभाव लाभ मुसलमानों को मिल रहा है। कलाम साहब के विचारों पर चलें और उनके जैसे बचें। कलाम बन जाएं तो दुनिया झुककर सलाम करेगी। एपीजे अब्दुल कलाम का व्यक्तित्व बहुत महान है। वे बेहद सादगी पसंद थे। कलाम साहब का नाम जाति, धर्म, मजहब, सीमा, भाषा में बांधा नहीं जा सकता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Muslims will not find a better friend than Hindu and a better leader than Modi
कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
दंगा कराकर मेरठ को कांग्रेस ने किया था बदनाम
उन्होंने कहा कि मेरठ को कांग्रेस ने दंगा कराकर बदनाम किया। बिहार के भागलपुर में भी कांग्रेस ने दंगे कराए। मेरठ के मलियाना, हाशिमपुरा में कांग्रेस ने जो किया, उसका दाग कांग्रेसियों के कुर्ते से कभी नहीं हट सकता। अब मोहब्बत और देशभक्ति की बात मेरठ से शुरू होगी। मेरठ अब मोहब्बत की जगह है, कांग्रेस के समय में तनाव की जगह थी। मोदी-योगी के जमाने में यह आपसी भाईचारे व मोहब्बत की जगह है।
 
विज्ञापन

कांग्रेस के लिए सभी राज्यों में होगी वोटबंदी
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस नेता नए-नए शब्द लेकर आ रहे हैं। कांग्रेस के लिए हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली में वोटबंदी हो गई। कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, रायबरेली, अमेठी जीतने पर कांग्रेस के लिए चुनाव आयोग अच्छा हो जाता है, लेकिन चुनाव हारते ही चुनाव आयोग खराब हो जाता है। भाजपा सरकार में मुसलमान पूरी तरह से सुरक्षित है।

 

कांग्रेस ने दिया मुसलमानों को धोखा: दुष्यंत गौतम
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को धोखा दिया है। मुसलमानों को वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया। 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद हालात बदले हैं और बिना भेदभाव के मुसलमानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
 

कलाम को अपना आदर्श बनाएं मुसलमान: दानिश
प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ व हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि भारत के मुसलमानों को एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श बनाना चाहिए। जाति, धर्म, मजहब से ऊपर उठकर कार्य करने में अब्दुल कलाम ने अपना पूर जीवन लगा दिया। कार्यक्रम संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली रहे। संचालन अमल खटीक ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष् सत्येंद्र सिसोदिया ने भी विचार रखें। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, शिवकुमार राणा, मनिंदर पाल सिंह, हसीन यासीन, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed