{"_id":"6546133b779f2a25140e5813","slug":"meerut-municipal-corporation-work-stopped-on-new-road-in-housing-development-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: आवास विकास ने नई सड़क पर रुकवाया नगर निगम का काम, अफसरों ने जमीन पर अपना दावा जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आवास विकास ने नई सड़क पर रुकवाया नगर निगम का काम, अफसरों ने जमीन पर अपना दावा जताया
Sat, 04 Nov 2023 03:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Nov 2023 03:17 PM IST
सार
मेरठ में नई सड़क पर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य पर शनिवार को आवास विकास के अफसरों ने भूमि पर अपना दावा जताते हुए रोक लगा दी। इस दौरान काफी देर तक हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ में नई सड़क पर नगर निगम द्वारा कार्यालय के काम को शनिवार को आवास एवं विकास परिषद के अफसर ने जाकर रुकवा दिया। अफसरो ने जमीन पर अपना दावा जताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम जमीन पर अपना दावा जता रहा है, जबकि इस पर मालिकाना हक आवास एवं विकास परिषद का है।
विज्ञापन
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भी जागृति विहार एक्सटेंशन योजना संख्या 11 में आवास विकास की ओर से नगर निगम को जमीन भी दी गई है इसके बावजूद नई सड़क की जमीन पर निर्माण अवैधानिक है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि नई सड़क की जमीन आवास एवं विकास परिषद की है। इसके लिए मानचित्र भी आवास विकास ही पास करेगा जबकि नगर निगम ने मेरठ विकास प्राधिकरण में आवेदन किया है। वहीं नगर निगम के अफसर भी जमीन पर दावा जाता रहे हैं। बहरहाल आवास विकास की टीम ने मौके पर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन