फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: MP Rajendra Agarwal said Jyotiba Phule had lit the light of education and upliftment of society

मेरठ: सांसद राजेंद्र अग्रवाल बोले- ज्योतिबा फुले ने जलाई थी शिक्षा और समाज के उत्थान की ज्योति

Mon, 11 Apr 2022 02:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Apr 2022 02:56 PM IST
सार

मेरठ में आज महात्मा ज्योतिबा राव फुले का 195वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने समाज मे फैली कुरीतियों को खत्म करने और शिक्षा की ज्योति जगाने का  संकल्प लिया।

विज्ञापन
Meerut: MP Rajendra Agarwal said Jyotiba Phule had lit the light of education and upliftment of society
सांसद राजेंद्र अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ चौक पर आज महात्मा ज्योतिबा फूले का 195वें जन्मोत्सव मनाया गया , जिसकी अध्यक्षता मलखान सैनी ने की और संचालन सुमित सैनी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले भारत माता एवं डॉ0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की। 

विज्ञापन

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाज सुधार में महात्मा ज्योतिबा फुले का बड़ा योगदान है। जिसको पूरा समाज कभी भुला नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करते हुए शिक्षा के पथ पर चलकर समाज को एकत्रित कर आगे बढ़ने का समाज के सभी लोगों की जिम्मेदारी होती है। तब कहीं जाकर समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ सकेगा। आज सभी वर्ग की बेटियां शिक्षित होकर सभी क्षेत्र में आगे बढ़ कर युवाओं के बराबर कार्य कर रही हैं। इसलिए आज सैनी समाज को भी अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाकर और एकजुट होकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का कार्य निरंतर करते रहना होगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: देश भर में सबसे ज्यादा प्रदूषित मेरठ, 358 पहुंचा एक्यूआई, गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल, लू के थपेड़ों ने झुलसाया

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता समय सिंह सैनी एडवोकेट ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फूले माता सावित्रीबाई फुले ने देश के दबे कुचले सभी समाजों का उत्थान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उस समय शिक्षा के मंदिर संचालित किए जब कुछ लोगों द्वारा दलित पिछड़े लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था, लेकिन ज्योतिबा राव फूले अपने मिशन पर डटे रहे और एक दिन वह आया कि अनादर करने वाले लोग भी उनके साथ खड़े हो गए।

उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को उनके मिशन को आगे बढ़ाए रखना है। भाजपा नेता और पूर्व पार्षद डॉ0 चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी लोगों को उनके द्वारा दिए गए वचनों को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश में महात्मा ज्योतिबा राव फुले सावित्रीबाई फुले और डॉक्टर अंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाया जा रहा है।  

इस अवसर पर कैलाश चन्द भारती, वीर सिंह सैनी पार्षद संजय सैनी पार्षद रेनू सैनी पार्षद, प्रेमचंद सैनी पूर्व पार्षद, पदम सिंह सैनी, इंद्रपाल सैनी,सैनी भोपाल सैनी, लख्मी चंद सैनी,गोपाल सैनी, मनोज सैनी,उमेदपाल सैनी, ईश्वर सैनी, नरेश सैनी ,पंकज सैनी, संजय सैनी,सुनील सैनी, प्रमोद सैनी,अजय सैनी, आदि सैकड़ों की संख्या में सैनी समाज के लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed