{"_id":"67937a61e597be6104080260","slug":"meerut-mother-in-law-used-to-taunt-son-in-law-got-her-murdered-by-giving-betel-nut-for-70-thousand-rupees-2025-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: ताने मारती थी सास, दामाद ने 70 हजार रुपये में सुपारी देकर करा दी हत्या, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ताने मारती थी सास, दामाद ने 70 हजार रुपये में सुपारी देकर करा दी हत्या, चार गिरफ्तार
Fri, 24 Jan 2025 05:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 24 Jan 2025 05:03 PM IST
सार
पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में सुपारी लेने वाले बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर दामाद समेत चारों आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरधना रोड पर शुक्रवार सुबह पुलिस की पूर्व महिला प्रधान सोहनबीरी की हत्या के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश अनुज मलिक गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 70 हजार रुपए की सुपारी पूर्व महिला प्रधान के दामाद दीपक ने दी थी। पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
जानी थाना क्षेत्र के भोला गांव निवासी 55 वर्षीय पूर्व महिला प्रधान सोहनबीरी रोहटा रोड स्थित नारायण गार्डन कॉलोनी में अपनी बेटी निशा के घर आई हुई थीं। आठ जनवरी को दोपहर के समय नकाबपोश दो बदमाशों ने गोली व चाकू मारकर सोहनबीरी की हत्या कर दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दामाद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के नेतृत्व में तीन टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह स्वाट टीम व थाना पुलिस सरधना फ्लाईओवर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच स्प्लेंडर बाइक सवार एक युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी की पहचान अनुज मलिक निवासी ग्राम भगवानपुर बांगर थाना किठौर के रूप में हुई। आरोपी पूर्व महिला प्रधान सोहनबीरी की हत्या में वांछित चल रहा था। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में शामिल हरविंदर, दीपक और संदीप उर्फ टोनी को डाबका कट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी दीपक ने बताया कि उसकी सास उसे काफी समय से प्रताड़ित करती आ रही थी। उसे पर ताने मारती थी। जिसके चलते उसका अपनी पत्नी से विवाद रहने लगा था। इसीलिए दीपक ने अपनी सास की हत्या की प्लानिंग की थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।