{"_id":"6813b5e78bb03a791e05648f","slug":"meerut-model-died-in-an-accident-body-was-taken-out-after-cutting-the-car-and-three-friends-were-injured-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: एक्सीडेंट में मॉडल की मौत, कार को काटकर निकाला गया शव और तीन घायल दोस्त, खौफनाक था मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एक्सीडेंट में मॉडल की मौत, कार को काटकर निकाला गया शव और तीन घायल दोस्त, खौफनाक था मंजर
Thu, 01 May 2025 11:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 01 May 2025 11:27 PM IST
सार
जानी के गांव किठौली का करण सांगवान मॉडलिंग करता था। बृहस्पतिवार सुबह मेरठ-बागपत हाईवे पर गांव पावटी के पास डंपर ने कार में टक्कर मार दी। करण की मौके पर मौत हो गई। वह इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
करण सांगवान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ-बागपत हाईवे पर गांव पावटी के पास बृहस्पतिवार सुबह डंपर की टक्कर से कार में सवार मॉडल करण सांगवान (25) की मौके पर मौत हो गई। उसके तीन दोस्त गंभीर घायल हो गए। करण इकलौता बेटा था। उसकी मौत से किठौली के ग्रामीण गमजदा हैं। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
जानी थाना क्षेत्र के गांव किठौली निवासी प्रवेश सांगवान का पुत्र करण सांगवान मॉडलिंग करता था। बृहस्पतिवार सुबह करण अपने दोस्तों दीपक निवासी रामपुर पावटी, भूरा निवासी डालूहेड़ा और अर्जुन निवासी बहसूमा के साथ स्कॉर्पियो कार से मेरठ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-बागपत हाईवे पर पावटी के पास एक डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस ने किसी तरह कार को काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक करण की मौत हो गई।
पुलिस ने घायल दीपक, भूरा और अर्जुन राठी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, करण के परिजन मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद काफी जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर जाम खुलवाया। हादसे के बाद डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
प्रवेश सांगवान ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। करण सांगवान की मौत का पता चलने पर काफी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार शोक संवेदना प्रकट करने के लिए पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। करण अविवाहित था। उसकी बड़ी बहन का विवाह कई वर्ष पूर्व हो चुका है। उसके पिता प्रवेश सांगवान सेना की नौकरी से सेवानिवृत्त होकर कुछ माह पूर्व ही घर आए हैं।
गुरमीत की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला