फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: MLA Somendra Tomar did inspection of primary health center

मेरठ : विधायक सोमेंद्र तोमर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, बेहतर सुविधाएं के लिए मांगे सुझाव

Wed, 23 Jun 2021 08:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Jun 2021 08:02 PM IST
सार

विधायक ने केंद्र प्रभारी डॉक्टर दिनेश सिंह से वहां पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई कमी न आने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन
Meerut: MLA Somendra Tomar did inspection of primary health center
विधायक सोमेंद्र तोमर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर बुधवार को गढ़ रोड स्थित जयभीम नगर पहुंचे जहां उन्होंने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक सोमेंद्र तोमर ने वहां की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और टीकाकरण के लिए आए हुए नागरिकों से उनका हालचाल जाना साथ ही नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक ने केंद्र प्रभारी डॉक्टर दिनेश सिंह से वहां पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई कमी न आने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। केंद्र पर उपस्थित कर्मियों से विधायक सोमेंद्र तोमर ने बातचीत की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए एवं उनकी समस्याओं के जल्द निस्तारण हेतु आश्वस्त किया व स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर सुविधाओं के लिए केन्द्र प्रभारी डॉक्टर दिनेश सिंह से सुझाव भी लिए। इस दौरान जागृति विहार मंडल अध्यक्ष राम कुमार चौबे, पार्षद अजय भारती, अनिल राज कौशिक, नरेन्द्र चौधरी, गौतम चन्द वाल्मीकि, ललित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed