मेरठ: तीन दिन से लापता मजदूर का शव मिला, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज, परिवार में कोहराम
मेरठ के कंकरखेड़ा में तीन दिन से लापता 27 वर्षीय मजदूर नावेद का शव वर्णिका स्टेट कॉलोनी के पास ट्रांसफार्मर के समीप मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 27 वर्षीय मजदूर नावेद का शव सोमवार सुबह वर्णिका स्टेट कॉलोनी के पास ट्रांसफार्मर के समीप पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
21 अगस्त को काम के लिए निकला था नावेद
शोभापुर गांव निवासी जुनैद ने बताया कि उसका भाई नावेद मजदूरी करता था और पत्नी नरगिस व तीन बच्चों का पालन-पोषण करता था। उसकी शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। 21 अगस्त की सुबह नावेद रोजाना की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा।
यह भी पढ़ें: मेरठ: क्रिकेटर प्रवीण कुमार की डेयरी भी हुई बंद, नगर निगम के नोटिस के बाद पशुओं को आबादी से बाहर ले गए
तलाश के बाद कंकरखेड़ा थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
नावेद के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद जुनैद ने कंकरखेड़ा थाने में नावेद की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था।
ट्रांसफार्मर के पास मिला शव
सोमवार सुबह वर्णिका स्टेट कॉलोनी के पास ट्रांसफार्मर के समीप लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में नावेद के परिजन भी वहां पहुंच गए और शव की पहचान कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्पष्ट
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
नावेद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी नरगिस और तीन बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन दिन तक लापता रहने के बाद शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।