फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Miscreants shot dead a woman returning with milk in Tp nagar

Meerut: दिन निकलते ही हत्या से सनसनी, बदमाशों ने दूध लेकर लौट रही महिला पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Wed, 07 Jun 2023 09:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 07 Jun 2023 09:59 AM IST
सार

मेरठ में दिन निकलते ही बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां एक महिला की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Meerut: Miscreants shot dead a woman returning with milk in Tp nagar
एसपी सिटी पीयूष सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में अपराधियों को न पुलिस का खौफ है और न ही कानून का। बुधवार को बदमाशों ने दिन निकलते ही बीच शहर में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां दूध लेकर लौट रही महिला की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


बताया गया कि टीपीनगर के न्यू मेवला कॉलोनी में महिला दूध लेकर वापस अपने घर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर महिला की हत्या कर डाली और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: युवतियों के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाले, एक ने छोड़ा स्कूल तो दूसरी युवती का रिश्ता टूटा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि थाना टीपीनगर के अंतर्गत एक महिला जिसका पति से तलाक होने के बाद मकान की कब्जेदारी और हिस्सेदारी को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था, उसकी हत्या हुई है। महिला के परिजनों ने पुलिस को मामले में तहरीर दी है। संदिग्ध ससुर को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed