फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Miscrant robbed Sadhu Maharaj worth of lakhs at gunpoint in Hastinapur

Meerut: तंमचे के बल पर हस्तिनापुर में महाराज के साथ लाखों की लूट,दो वर्ष पहले भी हुई थी घटना

Tue, 27 Feb 2024 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Feb 2024 12:36 PM IST
सार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में सोमवार देर रात गोरखनाथ आश्रम के महंत को बंधक बनाकर चोरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: Miscrant robbed Sadhu Maharaj worth of lakhs at gunpoint in Hastinapur
आश्रम के महाराज से लूट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हस्तिनापुर कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी में सोमवार देर रात्रि दो हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने आश्रम में घुसकर महाराज को बंधक बनाकर जेवरात और नगदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। महाराज ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साथ ही तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बे की वार्ड नंबर एक कालोनी मनोहरपुर में स्थित गोरखनाथ आश्रम दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने आश्रम की देख-रेख कर महाराज दलबीर नाथ के साथ बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: टायर गलाने के दौरान बॉयलर फटा, पता चलते ही मालिकों ने ऑफ किए मोबाइल, फैक्टरी में तड़पते रहे मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Miscrant robbed Sadhu Maharaj worth of lakhs at gunpoint in Hastinapur
आश्रम में लूट - फोटो : Amar Ujala

पीड़ित महाराज दलवीर नाथ ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की देर रात्रि वह अपने आश्रम में मंदिर परिसर स्थित धुने के पास में सोए हुए थे। रात्रि लगभग डेढ़ बजे आश्रम की दीवार फांदकर दो बदमाश अंदर आ घुसे।

उन्होंने धुने के पास सो रहे थे, जिसने बाद उन्होने महाराज को बंधक बना लिया और तंमचे के बल पर महाराज के कानों के लगभग आठ तोले सोने के कुंडल निकाल लिए वही आश्रम में रखी कुछ नगदी भी लूट ली। लूट के बाद बदमाश आश्रम से फरार हो गए।

महाराज ने घटना की जानकारी आश्रम के आसपास के लोगों के साथ थाना पुलिस को दी। मौके पर पंहुची थाना पुलिस ने बदमाशों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली। उधर आश्रम में हुई लूट की घटना से कॉलोनी में दहशत व्याप्त है।

Meerut: Miscrant robbed Sadhu Maharaj worth of lakhs at gunpoint in Hastinapur
आश्रम में लूट की वारदात - फोटो : Amar Ujala

दो वर्ष पूर्व भी महाराज के साथ हुई थी लूट की घटना 
मनोहरपुर कालोनी स्थित गुरु गोरखनाथ आश्रम के महाराज दलवीर नाथ ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व भी लूट की घटना हुई थी, जिसमें लाखों रुपए की नगदी और सोने की जेवरात लूटे गए थे।

लगभग दो महीने पहले भी अज्ञात चोरों में मंदिर में हजारों रुपये की चोरी कर मौके से फरार हो गये थे। अज्ञात लुटेरों द्वारा लगातार मंदिर में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन अभी तक इस मामले में पुराना पुलिस उचित कार्रवाई नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed