फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Meda has prepared revised DPR, Rs 17.74 crore will be spent on building the road

Meerut: शहरवासियों को जाम से मिलेगी राहत, मेडा ने तैयार की रिवाइज्ड DPR,सड़क बनाने में खर्च होंगे 17.74 करोड़

Tue, 05 Dec 2023 01:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Dec 2023 01:02 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Meda has prepared revised DPR, Rs 17.74 crore will be spent on building the road
Roads - फोटो : Amar Ujala

मेरठ शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने इनर रिंग रोड के लिए रिवाइज्ड डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। इसमें दिल्ली रोड पर दीवान रबर के पास से वेदव्यासपुरी होते हुए रेलवे क्रॉसिंग पर कल्वर्ट निर्माण कर नेशनल हाईवे-58 पर जोड़ा जाएगा, जिसमें 30 करोड़ दो लाख का खर्चा होगा।

विज्ञापन


मेडा की ओर से इनर रिंग रोड के तहत मवाना रोड को किला परीक्षित गढ़ रोड को जोड़ते हुए एक किलोमीटर से अधिक लंबी 45 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण करीब 17 करोड़ से किया जा चुका है।
विज्ञापन


भावनपुर होते हुए इसे गढ़ रोड से जोड़ा जाना है। दूसरी ओर गढ़ रोड से काली नदी के पास से 45 मीटर चौड़ी इनर रिंग रोड का निर्माण मेडा और आवास एवं विकास परिषद कर चुके हैं, जो हापुड़ रोड से जुड़ी है। कुछ किसानों के विवाद के कारण यह बीच से अधूरी है, जिस पर आवास विकास अफसर लगातार वार्ता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ रोड से दिल्ली रोड के लिए जुर्रानपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे द्वारा हवा में पुल का निर्माण करीब 12 साल पहले किया गया था। इसके दोनों ओर अप्रोच रोड तैयार होनी है, जिसके लिए जमीन अधिग्रहण होगा, इस पर भारी भरकम खर्चा आएगा। मेडा की ओर से फिलहाल इसे होल्ड कर दिया गया है। 

उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि दिल्ली रोड को एनएच-58 से जोड़ने के लिए अब रिवाइज्ड डीपीआर तैयार कर ली गई है, इसमें 1150 मीटर सड़क निर्माण,  रेलवे क्रॉसिंग होते हुए वेदव्यासपुरी के ऑयल डिपो से जोड़ी जाएगी। यहां 68 मीटर चौड़ी सड़क पहले से ही बनी है। इसमें करीब 30 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

वेदव्यासपुरी पर फोकस एसडीए भी होगा प्रभावित
मेडा का फोकस वेदव्यासपुरी योजना में है। इसमें निजी विकासकर्ता द्वारा भी शहर की बड़ी टाउनशिप विकसित की जा रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के नजदीक और एनएच-58 से सटे होने के कारण यहां विकास की काफी संभावनाएं हैं।

करीब 35 साल पुरानी योजना में काफी प्लॉट खाली हैं। दिल्ली रोड के वेदव्यासपुरी से होते हुए एनएच-58 से जुड़ने से योजना में बूम आना तय है। परतापुर के पास रैपिड कॉरिडोर के तहत स्पेशल डवलपमेंट एरिया (एसडीए) प्रभावित है, जिसमें मिश्रित भू-उपयोग होगा। व्यावसायिक, शैक्षिक, औद्योगिक, रिहाइश आदि सबकुछ इसमें होगा। बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी दी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed