फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Massive Fire Breaks Out at Cloth Shop on Sharda Road in Meerut

Meerut: शारदा रोड पर कपड़े की दुकान में भीषण आग, कई दुकानें चपेट में आईं, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Sat, 18 Apr 2026 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Apr 2026 04:10 PM IST
सार

मेरठ के शारदा रोड स्थित अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंच गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं।

विज्ञापन
Meerut: Massive Fire Breaks Out at Cloth Shop on Sharda Road in Meerut
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शारदा रोड स्थित अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में शनिवार को कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों तक फैल गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

विज्ञापन


अग्रवाल कॉम्प्लेक्स की दुकानों में फैली आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार शारदा रोड स्थित अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में स्थित गायत्री ट्रेडर्स नाम की कपड़े की दुकान में सबसे पहले आग लगी। कुछ ही देर में आग पास की दुकानों तक फैल गई। बताया जा रहा है कि बंसल कॉस्मेटिक की दुकान भी आग की चपेट में आ गई, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

Meerut: Massive Fire Breaks Out at Cloth Shop on Sharda Road in Meerut
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

बाजार में मचा हड़कंप
आग लगने की खबर मिलते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानों को बंद कर दिया और मौके से दूर हट गए। स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।

दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन के अनुसार आग बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed