फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Massive fire breaks out at 99 Store in Meerut, goods gutted

Meerut: 99 स्टोर में भीषण आग, रात 2 बजे मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर खाक

Mon, 13 Apr 2026 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Apr 2026 11:42 AM IST
सार

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिल चुंगी के पास स्थित 99 स्टोर में देर रात भीषण आग लग गई। पांच दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन स्टोर में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
Meerut: Massive fire breaks out at 99 Store in Meerut, goods gutted
स्टोर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिल चुंगी के पास स्थित 99 स्टोर में रविवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक स्टोर में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।

विज्ञापन


रात 2 बजे लगी आग, मचा हड़कंप
फायर विभाग के अनुसार रविवार रात करीब 2:09 बजे 99 स्टोर में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि यह स्टोर बासित अली द्वारा संचालित किया जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ सेंट्रल मार्केट: लखनऊ से आज पहुंचेगी टीम, अवैध निर्माण पर जल्द जारी होंगे नोटिस, व्यापारियों में चिंता 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्लास्टिक के सामान से तेजी से फैली आग
दमकल अधिकारियों के मुताबिक स्टोर में प्लास्टिक से जुड़ा सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने पांच दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंचने दी आग
दमकल विभाग की तत्परता के चलते आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। हालांकि आग लगने से स्टोर में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। फायर विभाग के अधिकारी आरके सिंह के अनुसार समय रहते कार्रवाई किए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed