फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Martyr Anil Kumar got Shaurya Chakra posthumously two terrorists were killed, wife got a call

मेरठ: शहीद अनिल कुमार को मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र, दो आतंकी मार गिराए थे, पत्नी के पास आया फोन 

Tue, 25 Jan 2022 09:13 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 25 Jan 2022 09:13 PM IST
सार

राजपूत रेजिमेंट के हवलदार अनिल कुमार तोमर ने 25 दिसंबर 2020 में जम्मू और कश्मीर में एक कॉम्बैट एक्शन टीम का नेतृत्व करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था। मुठभेड़ में उन्हें कई गोलियां लगी थीं।

विज्ञापन
Meerut: Martyr Anil Kumar got Shaurya Chakra posthumously two terrorists were killed, wife got a call
शहीद हवलदार अनिल तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने गढ़ रोड स्थित सिसौली गांव के हवलदार अनिल तोमर को शौर्य चक्र देने का फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक ऑपरेशन में दिसम्बर-2020 में शहीद हो गए थे। शहीद की पत्नी मीनू तोमर ने बताया कि ये पदक बहादुरी का प्रतीक है। मुझे पति की शहादत पर गर्व है।

विज्ञापन


राजपूत रेजिमेंट के हवलदार अनिल कुमार तोमर ने 25 दिसंबर 2020 में जम्मू और कश्मीर में एक कॉम्बैट एक्शन टीम का नेतृत्व करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था। मुठभेड़ में उन्हें कई गोलियां लगी थीं। उन्हें बाद में श्रीनगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन होने के बाद गोलियां भी निकाल दी गईं थीं, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका था।
विज्ञापन


उनके परिवार में पिता भोपाल सिंह तोमर, माता कुसुम, पत्नी मीनू तोमर,  बेटी तान्या और आठ साल का छोटा बेटा है। परिजनों ने बताया कि शहीद की पत्नी मीनू तोमर के पास फोन आया था। एक-दो दिन के अंदर पति का शौर्य चक्र उन्हें प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed