Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Married woman dies in Lisarigate; in-laws claim she fell, while her family alleges murder.

Meerut: ससुराल में मिला विवाहिता का लहूलुहान शव, पति बोला- जीने से गिर गई; मायके वालों ने बताई हत्या

Mon, 13 Jul 2026 04:59 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 13 Jul 2026 04:59 PM IST
सार

किदवाई नगर निवासी निदा की शादी छह साल पहले अहमदनगर निवासी शावेज से हुई थी। दोनों का चार साल का बेटा हमाद और डेढ़ साल की बेटी अतीका है। निदा की मौत होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ससुराल वाले फरार हैं। 

विज्ञापन
Meerut: Married woman dies in Lisarigate; in-laws claim she fell, while her family alleges murder.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में निदा उर्फ सोनी (25) की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके घर में फर्श पर खून पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। ससुराल वालों ने गिरने के कारण मौत होने की बात कही, लेकिन पुलिस आने से पहले भाग गए। पुलिस ने मौका मुआयना के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

किदवाई नगर निवासी अबान के मुताबिक उनकी बहन निदा की शादी छह साल पहले अहमदनगर निवासी शावेज से हुई थी। निदा का चार साल का बेटा हमाद और डेढ़ साल की बेटी अतीका है। अबान का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर निदा से मारपीट करते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन पहले भी इसी बात पर दंपती में विवाद हुआ था। दोपहर तीन बजे पड़ोसी ने उन्हें कॉल कर निदा की मौत की सूचना दी। जब वह वहां पहुंचे तो निदा का शव मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और शरीर व गले पर चोट के निशान थे। आशंका है गला दबाकर या सिर में किसी वस्तु से वार कर उसकी हत्या की गई है। निदा के पिता हैदराबाद गए हुए हैं। उनके चाचा आकिल और मामा शोएब मौके पर पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
 
विज्ञापन

दूसरी ओर ससुराल पक्ष का कहना था कि जीना धोते समय निदा फिसलकर फर्श पर गिर गई थी। इससे उसकी मौत हो गई। पति और अन्य ससुराल वाले उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद वह शव लेकर वापस लौट आए।
 

ये बोले सीओ
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- संग्राम सिंह, सीओ कोतवाली

ये भी देखें...
कलक्ट्रेट पर बवाल: चंद्रशेखर के करीबी पर गोली चलाने वाला सागर लिसाड़ी भी था हंगामे में शामिल, ऐसे हुआ खुलासा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed