फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Many injured in conflict over house dispute, stone pelting and several rounds fired

Meerut: मकान के विवाद को लेकर संघर्ष में कई घायल, पथराव व कई राउंड फायरिंग, पुलिस ने फटकारी लाठियां

Sun, 17 Sep 2023 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Sep 2023 11:46 AM IST
सार

मेरठ के बहसूमा थानाक्षेत्र में रविवार सुबह दो पक्षों हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई और कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस ने लाठी फटकार कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Meerut: Many injured in conflict over house dispute, stone pelting and several rounds fired
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में रविवार सुबह मकान पर जबरन कब्जा लेने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज, मारपीट और पथराव के बाद कई राउंड हवाई फायरिंग हुई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर जैसे तैसे मामले को शांत किया और घायलों को हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार कर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव अकबरपुर सादात निवासी मैराज अली पुत्र अलीमुद्दीन ने अपना मकान पड़ोस के ही मल्लू को 13 लाख 50 हजार रुपए में बेचना तय किया था। 10 लाख रुपए एडवांस भी मिल गए थे। सोमवार को रजिस्ट्री होनी थी। इसी मकान को पड़ोस में ही रहने वाला पूर्व प्रधान कलीम भी लेना चाहता था। जब उसे मकान बिक्री का पता चला तो उसने अपने भाई जरीश को मकान के आगे खड़ा कर फोटो खींच लिए और मकान की फर्जी वसीयत अपने नाम कर ली। शनिवार शाम कलीम पक्ष ने मकान पर कब्जा लेने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला को शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह मैराज अली अपने मकान पर मल्लू को कब्जा करा रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हुई गाली गलौज मारपीट में बदल गई। दोनों ओर के लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। पहले नीचे और फिर छतों से पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इसके बाद कई राउंड हवाई फायर भी हुए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सायरन बजाकर व लाठियां फटकार उन्हें तितर-बितर किया और कुछ को दबोच लिया। 

एक पक्ष की ओर से पूर्व प्रधान कलीम (38), जरिस, (41) और नईम (35) पुत्रगण महमूद,  जायद (14) पुत्र जवारिश, फराह (12) पुत्री जरीस,  प्रवीन (32) पुत्री आरिफ और मल्लू पक्ष की तरफ से जान मोहम्मद (66), मुस्तकीम पुत्र अलीमुद्दीन और इफरात (32), नौशाद (26) पुत्रगण मुस्तकीम घायल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। 
थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मौके पर ईंट-पत्थर और 315 और 12 बोर के खाली खोखे बिखरे मिले। पुलिस ने एक पक्ष से कलीम, जरिस, रिहान, नईम और दूसरे पक्ष से जान मोहम्मद, इफरात, नौशाद, मुस्तकीम, मैराज अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

कहीं चुनावी रंजिश तो नही
विवाद के पीछे चुनावी रंजिश भी सामने आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान चुनाव में पूर्व प्रधान कलीम ने दूसरी बार प्रधानी का चुनाव लड़ा था लेकिन प्रतिद्वंदी दीपक कुमार प्रधान विजयी हुए थे। चुनाव में मल्लू पक्ष ने दीपक के पक्ष में वोट किया था। मल्लू पक्ष का कहना है कि कलीम पक्ष तभी से उनसे रंजिश रखे हुए है। गांव में चर्चा है कि यदि यह मामला जल्दी शांत नहीं हुआ तो कोई बड़ी वारदात भी हो सकती है।

वीडियो वायरल, बंदूक और तमंचा बरामद
गांव में तमंचे व बंदूक से फायरिंग की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पूर्व प्रधान कलीम के भाई जरिस के घर से बंदूक व तमंचा बरामद कर लिया। वीडियो में महिलाएं व बच्चे भी पथराव करते नजर आ रहे हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed