फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Man Slashed his neck with knife while making a video call with a friend

Meerut: दोस्त से Video कॉल कर युवक ने चाकू से रेत दी खुद की गर्दन, हुआ लहूलुहान, दरवाजा तोड़कर निकाला

Mon, 19 Feb 2024 09:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Feb 2024 09:40 AM IST
सार

मेरठ के लोहियानगर में एक युवक ने दोस्त से वीडियो कॉल करते हुए चाकू से खुद की गर्दन रेत दी, जानकारी लगते ही परिजन मौके पर दौड़े ओर युवक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। युवक ने अस्पताल में खुद को भर्ती कराने का भी विरोध किया। फिलहाल उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Meerut Man Slashed his neck with knife while making a video call with a friend
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर ग्रामीण सोसाइटी में एक युवक ने दोस्त से वीडियो कॉल पर बात करते हुए खुद की गर्दन चाकू से रेत दी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे कमरे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कारोबार में नुकसान के चलते तनाव में था।

विज्ञापन


जुर्रानपुर ग्रामीण सोसायटी में कपिल अरोड़ा(28) उर्फ विक्की पुत्र अनिल अरोड़ा अकेला रहता है। रविवार दोपहर कपिल पंजाब में रहने वाले अपने दोस्त खुशबीर से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। बताया गया कि वह काफी नशे में था। बात करते समय अचानक ही उसने चाकू से अपनी गर्दन रेत दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगे PM मोदी, छपरौली में NDA की रैली की तारीख होगी तय

विज्ञापन
विज्ञापन

वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा। दोस्त ने मामले की जानकारी शास्त्रीनगर में रहने वाले कपिल के जीजा आशू को दी। उन्होंने कपिल के पड़ोसियों को फोन कर मामले की सूचना दी। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घंटी बजाई। दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने तोड़ दिया। कपिल लहूलुहान हालत में मिला।

पड़ोसियों ने उससे अस्पताल चलने के लिए कहा तो उसने चाकू दिखाकर उन्हें धमकाया और चले जाने को कहा। पड़ोसियों ने किसी तरह उससे चाकू लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक कपिल ने पंजाब की कंपनी में काफी रकम लगा रखी है। जिसमें नुकसान की वजह से वह तनाव में था।

इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। लोहियानगर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय का कहना है कि युवक नशे में अपनी गर्दन पर खुद चाकू से वार किया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

पड़ोसियों के सामने भी किए अपनी गर्दन पर वार
पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर कपिल चाकू लिए खड़ा था। फर्श पर चारों तरफ खून फैला था। पड़ोसियों को देखते ही कपिल चिल्लाने लगा कि यहां क्यों आए हो, चले जाओ यहां से। पड़ोसियों ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद पड़ोसियों के सामने भी अपनी गर्दन पर कई वार किए। पड़ोसियों ने किसी तरह बातों में उलझाकर उसे शांत किया और अस्पताल ले गए।

दो दिन पूर्व भी नशे में किया था हंगामा
कारोबार में नुकसान के कारण कपिल कई दिन से तनाव में था। इसके चलते वह कई दिन से शराब पी रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व भी उसने नशे में हंगामा किया था। उसने बोतलें भी तोड़ी थीं। पड़ोसियों से उसका विवाद भी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed