{"_id":"6af18033109ae8a74906a3f2","slug":"meerut-man-shot-in-mawana-due-to-a-personal-vendetta-case-registered-against-two-youths-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मवाना में रंजिश में व्यक्ति को गोली मारी, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मवाना में रंजिश में व्यक्ति को गोली मारी, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही तलाश
Mon, 09 Nov 2026 01:41 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 09 Nov 2026 01:41 PM IST
सार
किशनपुर बिराना निवासी बाबूराम की गांव के ही संजू और रोहित से रंजिश चल रही है। बाबूराम के बेटे विकास कुमार ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल बाबूराम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मवाना स्थित किशनपुर बिराना गांव में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, किशनपुर बिराना निवासी विकास कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही संजू ने अपने साथी रोहित उर्फ बिरजू के साथ मिलकर उसके पिता बाबूराम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली लगने से घायल हुए बाबूराम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 109(1) के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है और मामले की जांच एसआई अनुज कुमार मिश्रा को सौंप दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।