{"_id":"5f0f432f6dba4956765d6b49","slug":"meerut-man-caught-and-handed-over-to-police-for-cheating-one-crore-rupees-in-the-name-of-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कमेटी के एक करोड़ रुपये ठगने वाले को पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कमेटी के एक करोड़ रुपये ठगने वाले को पकड़कर पुलिस को सौंपा
Wed, 15 Jul 2020 11:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फिरोज नगर में कमेटी के एक करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित लोगों ने बुधवार को आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
ठगी के शिकार लोगों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। फिरोज नगर निवासी व्यक्ति ने करीब एक वर्ष पूर्व अपने पास एक करोड़ रुपये की कमेटी डाली थी। जिसमें 20 लोगों ने उसे कमेटी के नाम पर पैसा दिया था।
विज्ञापन
करीब छह माह पूर्व वह उनके पैसे लेकर और लिसाड़ी रोड स्थित कपड़े का शोरूम बेचकर फरार हो गया था। कमेटी डालने वाले नसीमुद्दीन मेवाती, साजिद, इसरार, सिल्लू, और ईदो गाजी ने बुधवार को पकड़ लिया। वह फिरोज नगर स्थित अपना मकान बेचने आया था। आरोपी को पिल्लोखड़ी चौकी पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज अजय शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका लिसाड़ी रोड पर कपड़े का शोरूम था। जिसमें उसे करोड़ों रुपये का घाटा हो गया था। अब वह सभी के पैसे धीरे-धीरे करके दे देगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/