{"_id":"6767287b1f163ca02b0c27c7","slug":"meerut-mahotsav-beginsglimpse-of-culture-seen-with-songs-and-music-meerut-news-c-72-1-mrt1058-126401-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अंश, शेषनाथ, सागर, मुकुल, सौरभ और श्रेयांशु बने श्रेष्ठ पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अंश, शेषनाथ, सागर, मुकुल, सौरभ और श्रेयांशु बने श्रेष्ठ पहलवान
विज्ञापन
- मेरठ महोत्सव के तहत कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई कुश्ती प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ महोत्सव के तहत जिला प्रशासन और खेल कार्यालय की ओर से 21 से 25 दिसंबर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पहले दिन शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वर्गों में अंश, शेषनाथ, सागर, मुकुल, सौरभ और श्रेयांशु ने अपने मुकाबले जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया।
55 किलोग्राम भार वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम के पहलवान अंश ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आयुष, तीसरे पर सुरदीप और हर्ष रहे। 60 किलोग्राम भार वर्ग मेंं स्पोर्ट्स स्टेडियम छात्रावास के पहलवान शेषनाथ ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर विशाल, तीसरे पर चेतन और जय रहे। 65 किलोग्राम भार वर्ग में चौधरी चरण सिंह विवि स्थित कुश्ती स्टेडियम के पहलवान सागर ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे पर सतेंद्र, तीसरे पर अर्जुन और भानू तोमर रहे। 70 किलोग्राम भार वर्ग में विवि के मुकुल ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे पर आशीष, तीसरे पर आफताब व आकाश रहे।
75 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ छात्रावास के पहलवान सौरभ ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे पर सूरज, तीसरे पर अनुर्ज और तनुज रहे। 80 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ छात्रावास के श्रेयांशु ने पहला, साक्ष ने दूसरा, लविश और तुषार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सभी पहलवानों ने एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मैच से पूर्व जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. जबर सिंह सोम व अर्जन अवार्डी कुश्ती कोच अलका तोमर ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर मेच शुरू कराए। निर्णायक राजेश, ललित कुमार, सलीम, अभिषेक आदि रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, अब्दुल अहद, कुश्ती कोच कुलविंदर, गौरव त्यागी, ललित पंत, अप्सरा, अंशु रानी, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।