फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Lucknow, and Gorakhpur took the lead with victories.

Meerut News: मेरठ, लखनऊ और गोरखपुर ने जीत के साथ बनाई बढ़त

Wed, 05 Aug 2026 06:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Lucknow, and Gorakhpur took the lead with victories.
मेरठ पब्लिक स्कूल में यूपी सब जूनियर स्टेट बास्केटबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल में चल रही सब जूनियर स्टेट बास्केटबाल चैंपियनशिप में बुधवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने महिला और पुरुष दोनों वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ समेत आदि टीमों ने मैच जीतकर बढ़त बनाई। पुरुष वर्ग में प्रयागराज, वाराणसी की टीम ने मैच जीतकर बढ़त बनाई।
सुबह के चरण में खेले गए पहले मुकाबले में मेरठ और बुलंदशहर के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ की टीम ने 45-03 के साथ एकतरफा मुकाबला जीतकर मजबूत पकड़ बनाई। गोरखपुर टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दूसरा मैच गोरखपुर और अलीगढ़ की टीम के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर की टीम ने 50-02 से मैच जीता। तीसरा मैच महिला वर्ग में ही लखनऊ और आगरा की टीम के बीच हुआ। इसमें लखनऊ की टीम ने 47-27 के स्कोर से मैच जीता।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में वाराणसी और पीलीभीत के बीच हुआ। इसमें वाराणसी की टीम ने 50-03 के स्कोर के साथ मुकाबला जीता। महिला वर्ग में ही गाजियाबाद और वारणसी की टीम के बीच हुआ। इसमें गाजियाबाद की टीम ने 24-12 के स्कोर से जीत दर्ज की। महिला वर्ग में ही प्रयागराज और पीलीभीत के बीच मैच हुआ। इसमें प्रयागराज ने एक तरफा मुकाबला जीता। प्रयागराज ने 23 प्वॉइंट प्राप्त किए, लेकिन पीलीभीत एक भी प्वाइंट प्राप्त नहीं कर सकी। इसके बाद महिला वर्ग में ही शामली और मिर्जापुर की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें शामली की टीम ने 16-0 से मैच जीती।सुबह के चरण में अंतिम मैच पुरुष वर्ग में प्रयागराज और गोरखपुर के बीच हुआ। यह मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन किया। इस मैच में प्रयागराज की टीम ने 60-55 के स्कोर से मुकाबला जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed