{"_id":"685d8847942954943e01860c","slug":"meerut-lewd-comment-was-made-on-female-policemen-in-nauchandi-fair-accused-caught-after-video-went-viral-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नौचंदी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर किया भद्दा कमेंट, वीडियो वायरल होने पर दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नौचंदी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर किया भद्दा कमेंट, वीडियो वायरल होने पर दो पकड़े
Thu, 26 Jun 2025 11:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:20 PM IST
सार
आदिल नाम के युवक ने नौचंदी मेले में अपने साथियों संग घूमते समय वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौचंदी मेले में ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाने वाले आरोपी अमन और समीर निवासी गली नंबर 15 जाकिर कालोनी लोहिया नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी आदिल निवासी गली नंबर 14 जाकिर कालोनी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
नौचंदी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। वीडियो बनाने वाले युवक का नाम आदिल निवासी जाकिर कालोनी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिल के दो साथी अमन और समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से आदिल की घेराबंदी में लगी हुई है। सचिन सिरोही ने कहा कि यदि मुख्य आरोपी आदिल पकड़ में नहीं आया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। वहीं एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
