फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Legends won the match by 38 runs.

Meerut News: मेरठ लीजेंड्स ने 38 रन से मैच जीता

Wed, 16 Sep 2026 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Meerut Legends won the match by 38 runs.
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को मेरठ लीजेंड्स और लीजेंड्स स्टार इलेवन की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ लीजेंड्स की टीम ने 38 रन से जीत प्राप्त की। मेरठ लीजेंड्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। इसमें अमित ने 63, नितिन ने 34, नीरज ने 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आसिफ, तालिब, कोसाब, रागिब ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीजेंड्स स्टार इलेवन की टीम 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 207 रन ही बना सकी। टीम की ओर से इसमें शाहवेज ने 66, कंवर ने 58 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रेहबर खान ने 4, संजीव ने दो, दीपक ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच अमित को चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed