फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Laborer killed by brick-pelting in Kaserukheda, family searched for him for 12 hours, body found

हरिद्वारी लाल हत्याकांड: लठमार गोवर्धन पूजा देखने गया था, नाले में मिला शव, ईंटों से बुरी तरह किया लहूलुहान

Fri, 24 Oct 2025 02:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 24 Oct 2025 02:21 PM IST
सार

Meerut News: कसेरूखेड़ा निवासी हरिद्वारी लाल लठमार गोवर्धन देखने के लिए गया था। उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Laborer killed by brick-pelting in Kaserukheda, family searched for him for 12 hours, body found
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के कसेरूखेड़ा में बुधवार को लठमार गोवर्धन देखकर घर जा रहे हरिद्वारी लाल (45) की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना के 12 घंटे बाद शव नाले में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे मोहित ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हत्या के पीछे शराब पीने को लेकर कहासुनी होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

 

कसेरूखेड़ा निवासी गंगाशरण ने बताया कि उनका भाई हरिद्वारी लाल मजदूरी करता था। वह अविवाहित था। बुधवार सुबह हरिद्वारी लाल मजदूरी पर जाने के लिए घर से निकला था। शाम को कसेरूखेड़ा में लठमार गोवर्धन का मेला था। परिजनों ने बताया कि हरिद्वारी के साथ राधेश्याम देखा गया था। जब देर रात तक हरिद्वारी घर नहीं पहुंचा तो परिजन को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में हरिद्वारी की तलाश की थी। मगर जानकारी नहीं हो सकी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह एक राहगीर ने कसेरूखेड़ा के मुख्य नाले में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मृतक की पहचान हरिद्वारी के रूप में की। इस दौरान मृतक के सिर व चेहरे पर ईंटों के कई निशान थे। हरिद्वारी के शव को देखकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों को रोकर बुरा हाल है। 
 
विज्ञापन

सीओ कैंट नवीना शुक्ला का कहना है कि सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
 

पुलिस संदिग्धों से कर रही पूछताछ
नाले में शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने मृतक की पहचान हरिद्वारी के रूप में की। परिजनों के अनुसार हरिद्वारी रात 11 बजे तक राधेश्याम नाम के युवक के साथ दिखाई दिया था। पुलिस की दो टीम मामले पर काम कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर गंभीरता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि हरिद्वारी का शराब पीने के दौरान किसी से विवाद हुआ था और उसी समय यह घटना हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed