फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Kharkhoda double murder case: Both bodies were cremated and case registered against 13 people

मेरठ डबल मर्डर: भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शवों को दफनाया, दोनों पक्षों के 13 लोगों पर मुदकमा दर्ज

Mon, 10 Apr 2023 08:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Apr 2023 08:28 PM IST
सार

मेरठ डबल मर्डर केस : भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शवों को दफनाया गया। गांव में बच्चों के विवाद में एक साथ दो हत्याएं हुई थीं।

विज्ञापन
Meerut Kharkhoda double murder case: Both bodies were cremated and case registered against 13 people
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के खरखौदा में बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बच्चों के विवाद में हुई दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


वहीं, पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम को दोनों शवों को अलग-अलग समय में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दफनाया गया। उधर, सीओ किठौर के नेतृत्व में ताबड़तोड़ दबिशें दी गईं, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


सलेमपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व बच्चों के विवाद को लेकर मेराज व इकबाल पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। वहीं पुलिस की जांच मेंसामने आया कि दो दिन पहले शुक्रवार को मेराज पक्ष ने इकबाल पक्ष के बच्चे के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दी थी। उसी रंजिश को मानते हुए रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब मेराज गांव की बड़ी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जा रहा था, इसी दौरान मस्जिद के सामने अपने घर में इंतजार कर रहे इकबाल पक्ष ने उसे गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हत्या से भड़का आक्रोश, जला दिए आरोपियों के घर, शहर में तनाव बरकरार

वहीं आनन-फानन मेराज को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, मेराज की मौत की सूचना पर मेराज पक्ष के लोगों ने मस्जिद के सामने ही इकबाल के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से इकबाल की पत्नी अफरोज गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया तो चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

दोनों पक्षों से एक-एक की हत्या के बाद परिवार के लोग अपने-अपने मकान छोड़कर फरार हो गए थे। दोनों पक्षों के घरों केवल महिलाएं ही रह गई थीं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया था लेकिन, सोमवार सुबह तक भी दोनों पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंचे। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई की। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों के 13 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

यह भी पढ़ें: विशु हत्याकांड: आंखों के सामने बेटे को उतारा मौत के घाट, मर्डर से गांव में तनाव, भारी पुलिस फोर्स तैनात

सीओ किठौर रूपाली राय के नेतृत्व में आरआरएफ व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पहले अफरोज के शव को दफनाया गया। इसके बाद पुलिस मेराज के शव को लेकर गांव में पहुंची, जहां गमगीन माहौल में मेराज के शव को अलग कब्रिस्तान में दफनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed