फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Just for the sake of robbing a bike, killers snatched away the father's honor from two children

Meerut: सिर्फ एक बाइक की खातिर हत्यारों ने दो मासूमों के सिर से छीन लिया पिता का साया, दो गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2024 12:17 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 01 Oct 2024 12:17 AM IST
सार

फास्ट फूड विक्रेता सचिन की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दो आरोपी मन्नू और संजय को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरा आरोपी विजय फरार है।

विज्ञापन
Meerut: Just for the sake of robbing a bike, killers snatched away the father's honor from two children
सचिन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फास्ट फूड विक्रेता सचिन प्रजापति की हत्या बाइक और मोबाइल लूटने के लिए की गई थी। आरोपी मन्नू और संजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीसरा आरोपी विजय अभी फरार है। तीनों आरोपी पहले से सचिन को जानते थे।
विज्ञापन

Meerut: Just for the sake of robbing a bike, killers snatched away the father's honor from two children
गिरफ्तार किए गए दोनों हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 510 आर्मी बेस वर्कशाप क्रेडिट कोऑपरेटिव बैंक के पास शुक्रवार सुबह युवक का अधजला शव मिला था। पुलिस और फोरेंसिक टीम को घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। मौके से बीयर और शराब की खाली बोतलें मिली थी। आशंका जताई जा रही थी कि शराब पिलाने के बाद युवक की हत्या की गई और पहचान मिटाने के मकसद से शव जला दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पास ही खून से सनी सीमेंट की टाइल पड़ी थी और खून फैला था। पास से मिले पैन कार्ड के जरिए युवक की पहचान सचिन प्रजापति के रूप में हुई थी। सचिन के पिता सुखवीर और मां मुकेश देवी पल्लवपुरम के डौरली में रहते हैं। सचिन डौरली में फास्ट फूड की दुकान चलाता था। वह पत्नी मोनिका, पांच वर्षीय पुत्र दक्ष और 11 माह के दूसरे पुत्र के साथ कंकरखेड़ा के नंगलाताशी में रहता था।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि घटना की जांच में जुटी पुलिस ने मन्नू आर्या निवासी जवाहरपुरी कंकरखेड़ा और संजय निवासी इंदिरा मार्किट लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। मन्नू फिलहाल कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे रह रहा था। जबकि संजय न्यू अशोकपुरी कंकरखेड़ा में अपने बहनोई नरेश के यहां रह रहा था। संजय के पास से सचिन से लूटा गया मोबाइल बरामद किया। मन्नू की निशानदेही पर घटना के समय पहनी खून से सनी शर्ट बरामद की। आरोपियों ने बताया कि सचिन ओवरब्रिज के नीचे शराब पी रहा था। 


उन्होंने विजय निवासी बादाम मंडी कंकरखेड़ा के साथ मिलकर सचिन से बाइक और मोबाइल लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके सिर पर ईंट मारकर मरणासन्न कर दिया। उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। पैनकार्ड और एटीएम कार्ड वहीं फेंक दिए। आरोपी विजय को पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी ने एसपी सिटी और सीओ कैंट के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की थी। 48 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया। एसएसपी ने टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed