फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Junior doctors will not work in OPD even today, picketing will continue

मेरठ : आज भी ओपीडी में कार्य नहीं करेंगे जूनियर डॉक्टर, जारी रहेगा धरना प्रदर्शन

Mon, 29 Nov 2021 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Nov 2021 11:12 AM IST
सार

मेरठ में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर सोमवार को भी ओपीडी में कार्य नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Meerut: Junior doctors will not work in OPD even today, picketing will continue
मेरठ मेडिकल में लगी मरीजों की लाइनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर सोमवार को भी ओपीडी में कार्य नहीं करेंगे। उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इससे मरीजों को परेशानी हो सकती है। जूनियर रेजिडेंट (डॉक्टर) नीट की काउंसिलिंग न होने से नाराज हैं। जेआर वन की काउंसिलिंग न होने से वे जेआर-दो में प्रोन्नत नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन


यह मामला अदालत में चल रहा है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी का बहिष्कार किया है, बाकी सीनियर रेजिडेंट, नॉन पीजी और इंटर्न चिकित्सक ड्यूटी कर रहे हैं, मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जा रही है। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि विरोध प्रदर्शन के बावजूद चिकित्सा व्यवस्था सुचारु रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed