फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Jeweller robbed of rs4.5 lakh ornaments near police outpost in Meerut, bike-borne miscreants flee

Meerut: चौकी से 150 मीटर दूर लूट, सराफा व्यापारी से साढ़े चार लाख के जेवर छीने, बाइक सवार बदमाश फरार

Thu, 23 Apr 2026 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Apr 2026 11:45 AM IST
सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी से करीब 150 मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी से करीब साढ़े चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: Jeweller robbed of rs4.5 lakh ornaments near police outpost in Meerut, bike-borne miscreants flee
- फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी गौरव शर्मा से साढ़े चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग लूट लिया। यह वारदात हसनपुर कदीम पुलिस चौकी से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर हुई। ब्रह्मपुरी के मास्टर कॉलोनी निवासी गौरव वर्मा अपनी दुकान जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


गौरव वर्मा मुंडाली थाना के हसनपुर कला में ओम ज्वेलर्स के नाम से आठ साल से दुकान चला रहे हैं। मंगलवार को वह बाइक से दुकान लौट रहे थे। हसनपुर कदीम पुलिस चौकी से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले पीछे से दो बाइक सवार बदमाश उनके पास आए। बदमाशों ने बाइक को धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भाजपा का झंडा लगी स्कॉर्पियो में अवैध हथियार बरामद, शादी में फायरिंग का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बदमाश ने उनसे जेवरों से भरा बैग लूट लिया। बदमाश गढ़ की ओर बाइक पर सवार होकर भाग गए। बैग में सोने की दो अंगूठी, पांच लौंग, दो जोड़ी कानों के कुंडल और चांदी के पाजेब थे। साथ ही अन्य टूटी हुई चांदी का सामान भी था। गौरव वर्मा ने तुरंत कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर देहात सुधीर सिंह और भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। संवाद

लोगों ने समझा रील बना रहे हैं
लूटपाट के दौरान घटनास्थल पर पांच से छह लोग मौजूद थे। गौरव वर्मा ने मदद के लिए पुकारा तो कुछ लोगों ने बताया कि वे रीलबाज समझ रहे थे। उन्हें लगा कि बाइक सवार युवक रील बनाते हुए स्टंट कर रहे हैं। इस गलतफहमी के कारण वे मदद के लिए आगे नहीं आ सके।

दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारी के साथ हुई इस लूट की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस चौकी से इतनी कम दूरी पर बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम देना उनके बेखौफ हौसलों को दर्शाता है। सीओ सदर देहात ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने धारा 304 (छिनैती) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस की कार्रवाई और तलाश
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed