{"_id":"63076c734f5ed751b52a5b96","slug":"meerut-jewelers-worth-lakhs-looted-by-making-tunnel-in-jewelers-shop-thieves-caught-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: ज्वैलर्स की दुकान में सुरंग बनाकर लाखों के जेवरात लूटे, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ज्वैलर्स की दुकान में सुरंग बनाकर लाखों के जेवरात लूटे, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, व्यापारियों में रोष
Thu, 25 Aug 2022 06:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 25 Aug 2022 06:05 PM IST
सार
मेरठ में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां नौचंदी थानाक्षेत्र में चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान में कुंबल कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई।
विज्ञापन
दुकान में सुरंग बनाकर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के नौचंदी थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। यहां ज्वैलर्स की दुकान पर चारों ने सुरंग बनाकर लाखों के जेवरात लूट लिए और फिर फरार हो गए। दुकान मालिक गुरुवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो घटना की जानकारी लगी। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। वहीं घटना से व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
मेरठ में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां नौचंदी थानाक्षेत्र में चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान में कुंबल कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोरों ने दुकान के गेट के नजदीक जमीन में सुरंग खोदी और फिर इस सुरंग के जरिए दुकान में दाखिल होकर लाखों के जेवरात लूट लिए। इसके बाद चोर फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bhupendra Choudhary: भाजपा की लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम यूपी और जाटों को साधने की तैयारी
विज्ञापन
सुबह दुकान मालिक जब दुकान पर पहुंचा तो सुरंग खुदी देख हैरान रह गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के अनुसार फुटेज में चोर घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने डीवीआर अपने कब्जे में ले ली है। वहीं घटना को देखकर व्यापारी हैरान हैं। व्यापारियों ने चोरी की घटना पर रोष जताया है।