फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: JEE Mains exam will start from two centers today, paper will be in two shifts

मेरठ: दो केंद्रों पर आज से शुरू होगी जेईई मेंस की परीक्षा, दो शिफ्ट में होंगे पेपर 

Tue, 23 Feb 2021 12:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Meerut: JEE Mains exam will start from two centers today, paper will be in two shifts
jee mains

देश के सर्वोच्च इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई मेंस की परीक्षा का पहला चरण आज से प्रारंभ हो रहा है। मेरठ में दो केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होंगी। परीक्षा के सिटी कोआर्डिनेटर दीवान पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एचएम राउत ने बताया कि पूरी परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।

विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि जेईई मेंस की परीक्षा 23 फरवरी से 26 फरवरी तक होगी। मेरठ में परीक्षा के लिए आईआईएमटी व एफआईटी गंगानगर मवाना रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों केंद्रों पर दो पालियों में पेपर होंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। मेरठ में 4659 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर इन नियमों का करना होगा पालन 
जूते पहनने, मोटे सोल के फुटवियर पहनने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर सामाजिक दूरी का करना पालन करना होगा। परीक्षा केंद्रों पर मास्क दिए जाएंगे, घर से लाए मास्क हटाने होेंगे। बड़े बटन के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश पत्र के साथ वैलिड फोटो आईडी भी लानी होगी। परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। हर शिफ्ट में केंद्र को सैनिटाइज किया जाएगा।  बड़े बटन के कपड़े पहनकर जाने की अनुमति नहीं होगी। छात्रों को सेल्फ डिक्लरेशन सेक्शन पर एक फोटो लगानी होगी, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाना होगा। परीक्षा स्थल पर शिक्षक की उपस्थिति में हस्ताक्षर करने होंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed