{"_id":"6a644af9a271d0fcc1003c81","slug":"meerut-jagannath-rath-yatra-accident-town-outpost-in-charge-suspended-over-negligence-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथ यात्रा हादसा: करंट से मौत के बाद कार्रवाई, कस्बा चौकी प्रभारी निलंबित, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथ यात्रा हादसा: करंट से मौत के बाद कार्रवाई, कस्बा चौकी प्रभारी निलंबित, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर उठे सवाल
Sat, 25 Jul 2026 11:04 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:04 AM IST
सार
मेरठ के परीक्षितगढ़ में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौत और कई के झुलसने के मामले में लापरवाही पर कस्बा चौकी प्रभारी राजकुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मेरठ रथ यात्रा में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में कस्बा चौकी प्रभारी राजकुमार को निलंबित कर दिया गया है। रथ यात्रा के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक श्रद्धालु सचिन की मौत हो गई थी, जबकि 16 श्रद्धालु करंट लगने से झुलस गए थे।
विज्ञापन
रथ का ध्वज बिजली लाइन से टकराया, मची अफरा-तफरी
हादसे के दौरान रथ का ध्वज अचानक ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इसके बाद तेज झटका लगा और करंट फैल गया। देखते ही देखते श्रद्धालु एक-एक कर जमीन पर गिरने लगे। कुछ ही पलों में मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झुलसे श्रद्धालुओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल सचिन की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रथ यात्रा हादसा: अफसरों के पहुंचने से पहले हटाया रथ का श्रंगार, जांच जारी, झुलसे लोगाें की हालत में सुधार
विज्ञापन
लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी निलंबित
हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने के बाद परीक्षितगढ़ कस्बा चौकी प्रभारी राजकुमार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के बाद मामले में जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।