{"_id":"64f456f42e3304290b053095","slug":"meerut-investigation-sitting-on-kanha-upvan-dm-asked-for-records-of-cows-from-the-corporation-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कान्हा उपवन पर बैठी जांच, डीएम ने निगम से मांगा गोवंशों का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कान्हा उपवन पर बैठी जांच, डीएम ने निगम से मांगा गोवंशों का रिकॉर्ड
Sun, 03 Sep 2023 04:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 03 Sep 2023 04:21 PM IST
सार
कैंट में बेसहारा घूम रही गायों के मामले में डीएम दीपक मीणा ने कान्हा उपवन पर जांच बैठा दी है
विज्ञापन
डीएम दीपक मीणा, मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैंट में बेसहारा घूम रही गायों के मामले में डीएम दीपक मीणा ने कान्हा उपवन पर जांच बैठा दी है और नगर निगम से गोवंशों का रिकार्ड मांग लिया है। जवाब तीन दिन में देने की बात कही है। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने संरक्षित गोवंशों की लिखापढ़ी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कैंट इलाके में कान्हा उपवन के संरक्षित गोवंश बेसहारा घूमते मिले थे। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर डीएम दीपक मीणा ने जांच बैठा दी है। डीएम ने बताया कि परतापुर स्थित भूड़बराल में नगर निगम ने कान्हा उपवन बनाया है, जिसका लेखाजोखा निगम के अधिकारियों के पास है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इधर भी देखो सरकार: गो आश्रय स्थलों में गोवंश दुर्दशा के शिकार, खाना-पानी-दवा को मोहताज, रकम अफसर कर गए चट
विज्ञापन
कान्हा उपवन की गाय कैंट में घूमती मिलने से निगम अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठे हैं। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि कान्हा उपवन में करीब 1200 संरक्षित गोवंश हैं।
प्रत्येक गोवंश की देखरेख और खाने में 67 रुपये खर्च होते हैं। तीस आउटसोर्स कर्मचारियों की कान्हा उपवन में तैनाती है, जोकि गोवंश की देखरेख करते हैं। डीएम का कहना कि संरक्षित गोवंश के मामले में लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे।