{"_id":"637b5dc549390f13d60bc207","slug":"meerut-inter-student-molested-mawana-inspector-accused-of-threatening-her-away-from-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: इंटर की छात्रा से छेड़छाड़, मवाना इंस्पेक्टर पर थाने से धमकाकर भगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: इंटर की छात्रा से छेड़छाड़, मवाना इंस्पेक्टर पर थाने से धमकाकर भगाने का आरोप
Mon, 21 Nov 2022 04:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 21 Nov 2022 04:45 PM IST
सार
मेरठ के मवाना निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा छेड़छाड़ की शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची। छात्रा का आरोप है कि शिकायत करने पर छात्रा को पुलिस स्टेशन से धमकाकर भगा दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र के ग्राम मीवा की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। छात्रा ने बताया कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले उसे तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। वह इसकी शिकायत करने पुलिस के पास गई लेकिन उसे धमकाकर थाने से भगा दिया गया। पीड़िता एसएसपी से शिकायत करने पहुंची थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BAGHPAT: 24 साल पहले मैनें की थी टी- 20 क्रिकेट की शुरुआत, ऑनलाइन सत्संग में बाबा राम रहीम ने किया दावा
विज्ञापन
बताया कि पिछले दिनों दो युवकों ने छात्रा को छेड़छाड़ कर खींचने का प्रयास किया था। विरोध करने पर मनचलों ने तेजाब फेंकने की धमकी दी थी।
पीड़िता ने मवाना थाने पहुंचकर शिकायत की थी। आरोप है कि मवाना इंपेक्टर में धमकाकर थाने से भगा दिया। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। एसएसपी ऑफिस में पीड़ितों की शिकायत सुन रहे एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ मवाना को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन