फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Indiscriminate firing on the middle of the road in Meerut

वर्चस्व की जंग: मेरठ में बीच सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग, धड़ाधड़ गिरे दुकानों के शटर, मची भगदड़

Mon, 08 Apr 2024 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 08 Apr 2024 12:31 PM IST
सार

मेरठ में चुनाव के मद्देनजर पुलिस भले ही अलर्ट है लेकिन अपराधियों के इरादे बुलंद हैं। शनिवार रात शहर के व्यस्त गढ़ रोड पर दो गुटों के बीच जमकर हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
Meerut: Indiscriminate firing on the middle of the road in Meerut
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर मित्रलोक कॉलोनी के पास वर्चस्व को लेकर शनिवार रात दो गुटों में कई राउंड फायरिंग की गई। इससे अफरातफरी मच गई। दहशत में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो फायरिंग कर रहे आरोपी तमंचे लहराकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की दो बाइकें बरामद की हैं। मामले में दरोगा की ओर से आठ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र के राजनगर निवासी विवेक और विशाल गुट के बीच वर्चस्व को लेकर कई बार विवाद हो चुके हैं। शनिवार रात दोनों गुटों के लोग गढ़ रोड पर मित्रलोक कॉलोनी के पास भिड़ गए। दोनों ओर से तमंचों से फायरिंग की गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। आसपास रहने वाले लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। आसपास के दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। 

विज्ञापन

किसी ने फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर भावनपुर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख फायरिंग कर रहे लोग अपनी बाइकों पर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की दो बाइकें बरामद कर लीं।

कुछ लोगों ने बताया कि दोनों गुटों के लोग अक्सर झगड़ा करते हैं। पहले भी दोनों गुट कई बार क्षेत्र में अराजकता फैला चुके हैं। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि कई आरोपियों को चिह्नित कर दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  
 

विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट 
इस मामले में दरोगा नेपाल सिंह ने विशाल, उसके पक्ष के अंकुर ढाका निवासी जागृति विहार, मन आनंद निवासी कालियागढ़ी, विशु और शिवम जाट निवासी भोपाल विहार को नामजद किया है। दूसरे पक्ष से विवेक पुत्र वचन सिंह निवासी राज नगर, राजन पुत्र मनोज निवासी जागृति विहार, मनीष पुत्र सुमेर निवासी कालियागढ़ी और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले, बलवा आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अब तक ये हुईं घटनाएं 
शुक्रवार शाम ही इंचौली में सरेबाजार करीब 12 युवकों ने दुकान में घुसकर व्यापारी के साथ मारपीट की थी और गोली मार दी थी। हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी फरार हो गए थे। 

21 मार्च को एसएसपी आवास से चंद कदम दूर एमआर पर हमले के दौरान भी आरोपियों ने फायरिंग की थी। वहीं, 14 मार्च को एडीजी कार्यालय के पास कार सवार बिल्डर पर हमला हुआ था। 

27 मार्च को कंकरखेड़ा के राजनगर में हेड कांस्टेबल के मकान पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इससे पहले कंकरखेड़ा के आंबेडकर रोड पर सरेबाजार दो गुटों के बीच फायरिंग में स्कूटी से परिवार के साथ जा रहे अधिवक्ता पीठ में गोली लगने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक से रंगदारी के मामले में चार नामजद
लिसाड़ीगेट थाने में गोला कुआं के पास अस्पताल संचालक हाजी साबिर से रंगदारी मांगने के मामले में आरिफ,नासिर,युसुफ और साकिब के खिलाफ रंगदारी धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।  

पुलिस के मुताबिक हाजी साबिर ने बताया कि दो अप्रैल को चारों युवक अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में  निर्माण का काम चल रहा था। चारों ने धमकी देकर कहा कि कुछ काम कराना है तो रुपये देने पड़ेगे और धमकी दी कि उनके साथी के खिलाफ मुकदमा वापस लो।  

विरोध करने पर मारपीट और अभद्रता की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस दौरान एक युवक का मोबाइल गिर गया था। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।  

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बरामद की गई बाइकों के नंबरों के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed