{"_id":"63b8433f09cc714ccc24a1b6","slug":"meerut-income-tax-department-investigation-on-bsp-mp-meat-plant-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बसपा सांसद के मीट प्लांट पर चौथे दिन भी जारी आयकर विभाग की पड़ताल, ट्रक चालकों के सामने आर्थिक संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बसपा सांसद के मीट प्लांट पर चौथे दिन भी जारी आयकर विभाग की पड़ताल, ट्रक चालकों के सामने आर्थिक संकट
Fri, 06 Jan 2023 09:21 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:21 PM IST
सार
शुक्रवार शाम को मीट प्लांट में जांच कर दो टीमों मे से एक टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर लौट गई है जबकि दूसरी टीम देर शाम तक प्लांट में ही जांच पड़ताल करती रही।
विज्ञापन
बसपा सांसद के मीट प्लांट पर आयकर विभाग की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में बसपा सांसद हाजी फजलू रहमान की हरोड़ा स्थित मीट प्लांट पर चौथे दिन भी आयकर विभाग की टीम जांच पड़ताल मे जुटी रही। वहीं शाम को एक टीम कुछ दस्तावेज लेकर वापस लौट गई, दूसरी टीम शाम तक प्लांट मे ही रही। मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने हरोड़ा स्थित मीट प्लांट पर छापा मारकर जांच पड़ताल शुरू की थी। जांच टीम को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर ये टीम शुक्रवार शाम तक जांच मे जुटी रही। मीट प्लांट मे दो टीम लगातार चार दिनों से जांच पड़ताल मे जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को मीट प्लांट में जांच कर दो टीमों मे से एक टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर लौट गई है जबकि दूसरी टीम देर शाम तक प्लांट में ही जांच पड़ताल करती रही। वहीं सूत्रों के मुताबिक टीम को जांच के दौरान कुछ ऐसे लोगों की जानकारी मिली है जिनके बारे मे प्रबंधन तंत्र जानकारी छिपा रहा था। ऐसे लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों की लिस्ट बना कर उनकी जांच के साथ ही उनके मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस किया जा रहा है जिसके बाद ऐसे लोगो में हड़कंप मचा हुआ है और उनके फोन स्विच ऑफ आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
मीट प्लांट मे चार दिन से हो रही जांच के चलते मीट प्लांट मे सन्नाटा छाया हुआ है। माल लेने के लिए आयी दो दर्जन से अधिक गाड़िया एक सप्ताह से यहीं ख़डी हुई हैं। माल लेने आई गाड़ियों के नंबर भी आयकर विभाग ने जांच के दायरे मे शामिल कर लिए हैं और गाड़ियों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। तथा बिना अनुमति के किसी भी गाड़ी को मीट प्लांट परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
मीट प्लांट मे चार दिन से चल रही जांच के कारण दो दर्जन से अधिक ट्रक चालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार से जारी मीट प्लांट मे जांच के से लगभग तीन दिन पहले माल लेने आये ट्रक चालकों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। चालकों ने बताया की मंगलवार से तीन दिन पहले हम लोग माल लेने के लिए हरोड़ा स्थित प्लांट मे आये थे लेकिन जब तक माल भरने का नंबर आता जांच टीम आ गई और हमें अंदर जाने से रोक दिया गया।
चालकों ने बताया की हम तो ये ही सोचते रहे की कुछ घंटे बाद ये टीम जांच कर चली जाएगी लेकिन आज चार दिन बाद भी टीम जांच ही कर रही है। चालकों ने बताया की अब उनके पास पैसे ओर खाने पीने का राशन भी खत्म हो गया है। जांच टीम ने सभी ट्रकों के नंबर नोट कर लिए है ओर बिना अनुमति लिए जाने से मना किया है।
ट्रांसपोर्ट मालिकों को बताया गया तो अब वो भी चालकों का फोन नहीं उठा रहे है जिसके चलते उनके सामने अब बड़ा संकट खड़ा हो गया है। तथा ऐसी शीतलहर मे ट्रक के अंदर ही सोने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्लांट के आसपास स्थित खाने पीने की दुकाने भी जांच से प्रभावित होकर बंद हो गई है जिसके चलते उन्हें खाने पीने की बहुत दिक्कत हो रही है।