फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: In the International Jat Parliament, brainstorming took place on shaping the future of the future gene

मेरठ: अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में भावी पीढ़ी का भविष्य संवारने पर हुआ मंथन, मंत्री संजीव बालियान ने कही ये बात

Sun, 01 Oct 2023 06:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Oct 2023 06:00 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में जाट आरक्षण की का मुद्दा गरमा सकता है। इसके लिए आज जाट समुदाय ने मेरठ में अंतरराषट्रीय जाट संसद का आयोजन किया। राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं समेत देश विदेश से जाट समुदाय के लोग इस आयोजन में पहुंचे। 

विज्ञापन
Meerut: In the International Jat Parliament, brainstorming took place on shaping the future of the future gene
केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में हुए अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में वक्ताओं ने लोगों से अपनी  पीढ़ी का भविष्य संभालने का आह्वान किया। समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर अपने हकों के ले लड़ने पर बल दिया।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के लोग एक मंच पर आकर समाज उत्थान के बाद करते हैं, ऐसा आयोजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिरादरी जब भी संकट में आई तो मैं अपने समर्थ के अनुसार समाज के लोगों की मदद की। मुजफ्फरनगर के दंगे हो या हरियाणा के, हर जगह समाज के लोगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हमें भेदभाव बुलाकर एकजुट रहना होगा। साथ ही सभी को साथ मिलकर चलना होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि जब भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बने तो मनसा है कि राजधानी मेरठ ही हो, वैसे भी इसे पश्चिमी यूपी की राजधानी कहा जाता है। डॉ. बालियान ने कहा कि मेरठ क्रांतिधरा है। पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनने का सपना मैं बहुत दिनों से देख रहा हूं। हालांकि लोग यह बात कहने से डरते हैं, मेरा विश्वास है कि मेरठ एक दिन जरूर राजधानी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने समाज की स्थिति पर चिंता जताई। कहा कि विकट समय में हम जी रहे हैं। हमारे हालत बहुत खराब है। हमें अपनी पीढ़ी के लिए चिंतन में मनन करना होगा। नौजवान नशे के दलदल में फंसा है, उसे सही राह दिखानी होगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमें और कार्य करना होगा। मंचासीन लोग भी शिक्षा के लिए कम करें ताकि समाज के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। हमारा गौरव शाली इतिहास रहा है हम अपनी पीढ़ी के लिए क्या कर रहे हैं यह हमें सोचना होगा।

यशपाल मलिक ने कहा समाज के उत्थान और समाज के युवाओं को रोजगार के लिए आरक्षण जरूरी है। समाज आरक्षण के लिए संघर्ष करते रहें। उन्होंने कहा कि आरक्षण लेना है तो राजनीतिक से ऊपर उठाना पड़ेगा। सत्ता में मौजूद समाज के लोगों को भी सदन में इसकी मांग उठानी होगी उन्होंने कहा कि संगठनों पर कब्जा करना बंद कर हमें एकजुट होना पड़ेगा।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, सहारनपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ,अतुल कुमार सुभाष मलिक आदि ने भी विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम संयोजक राम अवतार पलसानिया, परमेश्वर कलवानिया ने सभी का आभार जताया।कार्यक्रम में स्थानीय जनपदों के अलावा राजस्थान हरियाणा के भी काफी संख्या में लोग शामिल हुए। समाज के लोगों को पगड़ी बांधकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजस्थानी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed