फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: In Madrasa, Maulana beat a 10 year old child 20 times, tore his waist, and beat him brutally

Meerut: मदरसे में मौलाना ने 10 साल के बच्चे को मारे 20 डंडे, उधेड़ दी कमर, बस इतनी सी बात पर बेरहमी से पीटा

Wed, 01 Oct 2025 12:52 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 01 Oct 2025 12:52 AM IST
सार

मां शिकायत करने पहुंची तो आरोपी ने धमकाकर भगा दिया। पिता ने मंगलवार एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Meerut: In Madrasa, Maulana beat a 10 year old child 20 times, tore his waist, and beat him brutally
पुलिस। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदरसे में सोने पर मौलाना ने सोमवार को दस साल के मासूम को 20 डंडे मारे। मां शिकायत करने पहुंची तो आरोपी ने धमकाकर भगा दिया। पिता ने मंगलवार एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

 

लिसाड़ीगेट निवासी एक व्यक्ति का दस वर्षीय बेटा अहमदनगर स्थित एक मदरसे में पढ़ने जाता है। सोमवार को भी वह मदरसा गया था। इसी दौरान उसे नींद आ गई और वह सो गया। आरोप है कि मौलाना ने उसे बुरी तरह पीटा। पिता का आरोप है कि उनके मासूम बेटे के शरीर पर पीछे की तरफ एक के बाद एक 20 डंडे मारे। इससे उसके शरीर पर नीले निशान पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसे की छुट्टी होने के बाद उनका बेटा घर आया और अपनी मां को जानकारी दी। मां अपने बेटे को लेकर मदरसे पहुंची लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे। मदरसा संचालक से शिकायत की तो उन्हें भगा दिया। परिजनों का कहना है कि मौलाना व एक अन्य ने उनके बेटे की पिटाई की। दर्द के कारण वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed