फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: in-laws supply arms to Pakistan officer Ali, married woman reached SSP office with pictures

Meerut: पाकिस्तान को हथियार सप्लाई करते हैं ससुर और देवर, सबूत लेकर SSP दफ्तर पहुंची विवाहिता

Thu, 28 Jul 2022 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Jul 2022 01:08 PM IST
सार

मेरठ से मवाना की एक विवाहिता ने पाकिस्तान के अफसर अली पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने अपने देवर और ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं

विज्ञापन
Meerut: in-laws supply arms to Pakistan officer Ali, married woman reached SSP office with pictures
आरोपी पाकिस्तानी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना की विवाहिता के शिकायती पत्र पर मेरठ पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि विवाहिता का अपने ससुराल वालों से विवाद है। उसने पाकिस्तान के अफसर अली पर दुष्कर्म और देवर-ससुर पर अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में मुकदमा दर्ज है, लेकिन शिकायत पत्र की जांच करेंगे।
विज्ञापन


विवाहिता की शादी नौ साल पहले गाजियाबाद में हुई थी। पति और ससुराल वाले गौतमबुद्धनगर में रह रहे हैं। विवाहिता ने एसएसपी मेरठ को दिए पत्र में आरोप लगाया कि देवर और ससुर के पास पाकिस्तान का अफसर अली तीन साल से आता है। वह अवैध हथियार सप्लाई करने का काम करते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: लिसाड़ीगेट में सट्टा माफिया के मकान पर दबिश, छह पकड़े, दो पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध, बैठी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर अफसर अली ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देवर व ससुर के उत्पीड़न करने का मुकदमा गौतमबुद्धनगर के जारचा थाने में दर्ज है। एसएसपी रोहित सिंह साजवाण का कहना है कि महिला ने शिकायती पत्र देकर जो आरोप लगाए हैं, इसकी भी पुलिस जांच करेगी। महिला को बुलाकर उसके बयान दर्ज होंगे।

यह है पूरा मामला
मवाना की रहने वाले महिला की शादी नौ साल पहले गौतमबुद्धनगर के छौलस गांव में हुई थी। महिला का पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। सोमवार को महिला एसएसपी ऑफिस में पहुंची थी। उसने बताया कि देवर और ससुर पाकिस्तानी अफसर अली के साथ मिलकर अवैध हथियार सप्लाई करने का काम करते हैं। इसके बारे में जानकारी लगने पर उसने विरोध किया तो देवर-ससुर ने उसको बंधक बनाया और पाकिस्तानी अफसर अली ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की।

युवती का आरोप है कि बार-बार धमकी देकर कई बार उसके साथ दरिंदगी की गई। सऊदी अरब से एक सप्ताह पहले पति वापस आया तो महिला ने आपबीती बताई। पति ने देवर और ससुर से इसके बारे में पूछा की तो उन्होंने पति को भी मारने की धमकी दे दी। महिला ने बताया कि जारचे में रहने वाले अफसर अली का उसके देवर और ससुर के पास करीब तीन साल से आना-जाना है। वह अवैध धंधा करता है, जिसमें देवर और ससुर लिप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed