{"_id":"67f9114293ec9a14a20b664a","slug":"meerut-i-came-to-meet-you-in-the-rains-but-the-teacher-danced-in-the-school-video-went-viral-2025-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: तुझे मिलने मैं आई हाय रातों में... पर टीचर ने विद्यालय में लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होने पर बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: तुझे मिलने मैं आई हाय रातों में... पर टीचर ने विद्यालय में लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होने पर बैठी जांच
Fri, 11 Apr 2025 06:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 11 Apr 2025 06:31 PM IST
सार
यह वीडियो उच्च प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी का बताया जा रहा है। एक वीडियो में टीचर के साथ छात्राएं भी डांस कर रही हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में छात्राओं से विद्यालय में झाड़ू लगवाई जा रही है।
विज्ञापन
डांस करती टीचर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के एक विद्यालय में टीचर का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। टीचर पहले खुद एक फिल्मी गाने पर डांस करती हैं, उसके बाद एक पंजाबी गाने पर प्रशिक्षु छात्राएं भी उसके साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विद्यालय में झाड़ू लगाती छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
वायरल वीडियो उच्च प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी मेरठ का बताया जा रहा है। विद्यालय की लाइब्रेरी में ट्रेनिंग के लिए आए प्रशिक्षुओं के साथ शिक्षामित्र साड़ी में डांस करती दिख रही हैं। शिक्षामित्र का नाम प्रीति जैन बताया जा रहा है। पहले वह एक हिंदी फिल्म के गाने तुझे मिलने मैं आई हाय रातों में... पर खुद डांस करती हैं, उसके बाद वह छात्राओं के साथ ढोल जगीरों दा... पर डांस करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दूसरे वीडियो में शिक्षामित्र के साथ एक अध्यापक बात करते हुए दिखते हैं और पास ही एक छात्रा झाड़ू लेकर सफाई कर रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र जयप्रकाश सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद इस मामले में उचित कार्यवाई होगी।
खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र जयप्रकाश सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद इस मामले में उचित कार्यवाई होगी।