{"_id":"5bffb251bdec2241cb56aa3c","slug":"meerut-husband-has-sexually-assaulted-his-wife-with-his-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने SSP से लगाई इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने SSP से लगाई इंसाफ की गुहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 29 Nov 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ शहर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक महिला ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपने पति और देवर पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि गर्भवती होने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही एक लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने एक दिन धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर अपने भाइयों के हवाले कर दिया। इसके बाद उसके भाइयों ने जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
यह मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है। महिला ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने परतापुर थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/