फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Old woman dies due to lightning, grandparents and grandson burnt by electric current, two animals die

Meerut: बिजली गिरने से वृद्धा की मौत, करंट से झुलसे दादा-दादी और पोता, दो पशु मरे

Thu, 10 Apr 2025 10:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 10 Apr 2025 10:14 PM IST
सार

पावलीखास गांव के जंगल से लौट रही महेंद्री (70)  की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं इंचौली क्षेत्र के शहजादपुर गांव में दादा-दादी और पोता झुस गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कई अफसरों को फोन किया, मगर किसी ने रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
Meerut: Old woman dies due to lightning, grandparents and grandson burnt by electric current, two animals die
बिजली (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पावलीखास गांव के जंगल में काम कर लौट रही महेंद्री (70) की बृहस्पतिवार शाम बरसात के दौरान बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इंचौली क्षेत्र के शहजादपुर में बृहस्पतिवार रात एचटी लाइन का तार टूटकर नाली में गिर गया। करंट से झुलसकर घर में मौजूद उदयवीर (60), उनकी पत्नी राकेश (55) और उनका पौत्र 13 वर्षीय रोहित झुलस गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। करंट से दो पशुओं की मौत हो गई। इसके अलावा क्षेत्र में आंधी-बारिश के दौरान बिजली के कई पोल भी गिरे। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

 

शहजादपुर गांव में बृहस्पतिवार को घर के पीछे से जा रही एचटी लाइन का तार टूटकर नाली में गिर गया। पास के एक घर में करंट दौड़ गया। 60 वर्षीय उदयवीर, उनकी पत्नी 55 वर्षीय राकेश और 13 वर्षीय पोता करंट की चपेट में आकर झुलस गए। घर में बंधे दो पशुओं की करंट से मौत हो गई। सूचना पर इंचौली थाना पुलिस पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने मवाना एक्सईएन, एसडीओ, जेई सभी को कॉल किया, मगर किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। वहीं, आरोप लगाया कि पुलिस ने आनन-फानन पशुओं को दबवाने का दबाव डाला। बताया कि दो साल में तार टूटने की यह तीसरी घटना है। पहले भी करंट से पशुओं की मौत हो चुकी है। उस समय विद्युत विभाग से तारों को बदलवाने की मांग की गई थी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed