फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Hit by the heat... OPD increased sick, cough-cold, skin and eye patients more

Meerut : गर्मी की मार...ओपीडी में बढ़े बीमार, खांसी-जुकाम, त्वचा और आंखों के रोगी ज्यादा

Tue, 06 Jun 2023 12:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Jun 2023 12:18 PM IST
सार

गर्मी जैसे जैसे अपना असर दिखा रही है, वैसे ही मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा मरीज खांसी जुकाम और त्वचा संबंधी रोगियों के अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Hit by the heat... OPD increased sick, cough-cold, skin and eye patients more
मेरठ मेडिकल में लगी मरीजों की लाइनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी सेहत पर वार करने लगी है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की कतारें लग रही हैं। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और पीएल शर्मा जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को जहां 5089 मरीज आए। वहीं मंगलवार सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लग गई। सामान्यत: दोनों अस्पतालों में साढ़े तीन से चार हजार मरीज आ रहे थे, लेकिन फिर से तापमान बढ़ने के कारण खांसी-जुकाम, बुखार, डायरिया, त्वचा, नाक-कान-गला और आंखों के रोगी बढ़े हैं। 

विज्ञापन


अमूमन मई में तापमान ज्यादा रहता है, लेकिन इस बार कई बार बारिश होने से तापमान पिछले सालों के मुकाबले काफी रहा। मई में मार्च जैसा तापमान रहा, लेकिन पिछले पांच-छह दिन से तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है। अब गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगी है।
विज्ञापन

 

तेज धूप के साथ हवाएं चल रही हैं। मौसम का यह बदलाव सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। इस असर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार के तौर पर भी नजर आ रहा है। सोमवार को दोनों अस्पतालों की ओपीडी में 5089 मरीज पहुंचे। इनमें मेडिकल में 3494 और जिला अस्पताल में 1595 मरीज पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां पहुंचे कितने मरीज
विभाग        मरीज

मेडिसिन        1173 
ईएनटी         610 
नेत्र रोग        511 
हड्डी रोग         470 
त्वचा रोग         421 
अन्य रोग         1904 
 

यह भी पढ़ें: Meerut: अब सड़कों की मरम्मत के लिए भी आएगी एंबुलेंस, संकरी गलियों में घर-घर से कूड़ा उठाएंगी रोबोट गाड़ियां

ये रखें ध्यान
-सोते समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
-दिन में धूप में हल्के कपड़े पहने ताकि पसीना न आए।
-घर से निकलें तो अपने सिर पर छतरी, टोपी या गमछे से ढक लें। 
-शरीर में पानी की कमी न होने दें। 
-कहीं जाते समय पानी साथ ले जाना न भूलें। 
-पानी की अधिक मात्रा वाले सब्जी-फल जैसे तरबूज, खरबूजा, संतरा, खीरा और अनानास खाएं।

शरीर का तापमान कम करने के लिए शरीर, गर्दन, सिर और पेट पर ठंडे पानी से गीला किया कपड़ा रखें। व्यक्ति को ओआरएस का घोल, छाछ या शर्बत पिलाएं। अगर आराम न मिले तो चिकित्सक को दिखाएं। अस्पताल में पहले से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। - डॉ. कौशलेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल

मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पिएं, क्योंकि गर्मी में पसीना बहुत निकलने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे हीट स्ट्रोक या लू लगने की आशंका होती है। शीतल तेय पदार्थ भी थोड़ी-थोड़ी देर में ले सकते हैं। - डॉ. आरसी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed