{"_id":"604bb4fb8ebc3ed8347edb36","slug":"meerut-highligts-in-amrit-mahaotsav-city-news-mrt5296617198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत महोत्सव में छाया मेरठ, प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले किया क्रांतिधरा का जिक्र और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत महोत्सव में छाया मेरठ, प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले किया क्रांतिधरा का जिक्र और फिर...
Sat, 13 Mar 2021 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने से 75 सप्ताह पहले आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से किया। उन्होंने भाषण की शुरूआत में ही मेरठ का नाम लिया। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता संग्राम के पुण्य तीर्थ, पवित्र केंद्र साबरमती आश्रम से जुड़े रहे। स्वाधीनता संग्राम की पराकाष्ठा को प्रणाम करने वाली अंडमान निकोबार की जेल, मुंबई का अगस्त क्रांति मैदान, पंजाब का जलियावाला बाग, उत्तर प्रदेश का मेरठ, काकोरी और झांसी देशभर में ऐसे स्थानों पर एक साथ अमृत महोत्सव का श्रीगणेश हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि आजादी के असंख्य संघर्ष असंख्य बलिदानों के, असंख्य तपस्याओं की ऊर्जा पूरे भारत में एक साथ पुर्नजागृत हो रही है।
शहीद स्मारक पर आयोजित हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि रहे प्रदेश के वित्त और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि दूसरों की जिंदगी आसान बनाने के लिए कार्य करें। बलिदानों व कुर्बानियों से मिली आजादी के महत्व को समझें। इसलिए ऐसे स्थानों पर अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शून्य से नौ तक के अंक हमने दिए, योग हमने दिया और आयुर्वेद भी हमारी ही देन है। उन्होंने 85 सैनिकों के बलिदान को भी याद किया। इससे पहले मंत्री ने मंगल पांडेय की प्रतिमा और शहीद स्माकर पर पुष्प अर्पित किए।
दांडी यात्रा की लगाई प्रदर्शनी
राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय की ओर से दांडी यात्रा की प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों ने इसकी सराहना की। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि दांडी यात्रा 12 मार्च 1930 से शुरू हुई थी। वहीं पुलिस बैंड द्वारा सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा की धुन बजाई गई।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद बुलंदशहर भोला सिंह, विधायक सोमेंद्र तोमर, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी आदि मौजूद रहे।
75 स्वयंसेवकों ने चलाई 7500 मीटर साइकिल
मेरठ। आजादी के अमृत महोत्सव पर कैलाश प्रकाश स्टेडियम से साइकिल रैली निकाली गई। इसे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव को एक जन आंदोलन के रूप में मनाया जाए। साइकिल रैली में 75 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर 7500 मीटर साइकिल चलाई। वहीं, गांधी आश्रम से दांडी यात्रा शुरू होकर नौचंदी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई। स्वतंत्रता की साइकिल रैली कैलाश प्रकाश स्टेडियम से शुरू होकर साकेत चौराहा, हजारी की प्याऊ, टेलीफोन एक्सचेंज, रजबन, औघड़नाथ मंदिर होते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। स्वयंसेवकों ने साइकिल में स्वतंत्रता आंदोलन के लोकप्रिय नारों के प्लेकार्ड भी लगाए। ब्यूरो
--