{"_id":"62bc4474c5bbab796f2cefa7","slug":"meerut-high-voltage-drama-in-police-station-two-girls-insisting-to-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, कॉलेज से परवान चढ़ा इश्क, शादी की जिद पर अड़ी दो युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, कॉलेज से परवान चढ़ा इश्क, शादी की जिद पर अड़ी दो युवतियां
Wed, 29 Jun 2022 05:54 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 Jun 2022 05:54 PM IST
सार
मेरठ में एक कॉलेज में पढ़ने वाली दो युवतियां शादी की जिद पर अड़ गईं। परिजनों के विरोध करने पर एक युवती के घर के बाहर काफी हंगामा हो गया। मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। पुलिस दोनों को समझाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में शहर के एक काॅलेज में बीकाॅम में पढ़ रहीं दो छात्राएं एक-दूसरे से विवाह की जिद पर अड़ गई। दोनों युवतियों के संबंधों के बारे में जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने विरोध कर दिया, लेकिन दोनों शादी की जिद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मामला पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
परिजनों के विरोध करने पर एक युवती के घर के बाहर काफी हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों सहेलियों और उनके परिवार के लोगों को थाने ले आई। उन्हें समझाने की कोशिश चल रही है, लेकिन युवतियां मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ममता शर्मसार: खेत में तड़पती मिली दो दिन की मासूम, रिक्शा चालक बना मसीहा, अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार लालकुर्ती थाना क्षेत्र और मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी छात्राएं शहर के एक ही कालेज में बीकाॅम की पढ़ाई कर रही हैं। बुधवार को मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी युवती के घर लालकुर्ती निवासी युवती आई हुई थी। दोनों काफी देर से कमरे में थीं। परीजन को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जब युवती ने कमरा खोला तो परिवार वालों ने पूछताछ की।
दोनों कोर्ट मैरिज के लिए कागज तैयार कर रही थीं। यह देख परिजन आगबबूला हो गए। शास्त्रीनगर निवासी युवती के परीजनों ने लालकुर्ती निवासी युवती के परिवार के लोगों को फोन कर बुला लिया। दोनों परिवार के लोगों ने विरोध किया और हंगामा हो गया। मेडिकल पुलिस का कहना है कि अभी दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है।